Sun Transit 2023 in Libra: सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति शुभ है तो जातक अपने जीवन काल में खूब यश और प्रतिष्ठा अर्जित करता है। साथ ही जातक सरकारी नौकरी में दिन-रात तरक्की करता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सूर्य देव 18 अक्टूबर, 2023 को कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में सूर्य देव 17 नवंबर को देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों की जिंदगी में बहार आएगा। इस दौरान 3 राशि वालों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों को सबसे अधिक लाभ प्राप्त होगा।
कर्क राशि
सूर्य देव जब 18 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे तो इस राशि पर सबसे अधिक शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में इस राशि से संबंधित लोग नौकरी और व्यापार में जमकर आर्थिक प्रगति देखेंगे। इसके साथ ही सेहत के लिहाज से सूर्य का यह गोचर शुभ साबित होगा। इस दौरान किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। पिता या पति से आर्थिक लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
मेष राशि
सूर्य का तुला राशि में होने वाला गोचर मेष राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान मेष राशि वालों को सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। सूर्य गोचर की पूरी अवधि में बिजनेस में जमकर मुनाफा प्राप्त करेंगे। इसके अलावा नौकरी में भी पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। परिवार में धन-धान्य की स्थिति अच्छी रहेगी। पिता की ओर से आर्थिक लाभ मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर के साथ चल रही नाराजगी दूर होगी।
यह भी पढ़ें: INDvsAUS: कौन जीतेगा मैच भारत या ऑस्ट्रेलिया? मैच से पहले जानिए ज्योतिष की बड़ी भविष्यवाणी
वृश्चिक राशि
सूर्य का तुला राशि में होने वाला गोचर, वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ है। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में खास उन्नति देखने को मिल सकती है। यात्रा के योग बनेंगे जिसमें आर्थिक लाभ की संभावना है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में हैं, उन्हें 18 अक्टूबर के बाद शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल नजर आएगा। किसी साथी के साथ निवेश कर सकते हैं, जिसमें लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अवाला इस दौरान कई अन्य स्रोतों से भी धन लाभ के योग बनेंगे। कुल मिलाकर सूर्य का यह राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए फायदेमंद साबित होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
13 mins agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
17 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines