Sun Transit 2025: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा और एनर्जी, कॉन्फिडेंस, और लीडरशिप का कारक माना जाता है। जब सूर्य राशि या नक्षत्र बदलते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आगामी 11 मई 2025 की दोपहर 1 बजकर 26 पर सूर्य मेष राशि में रहते हुए कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 15 मई को वे वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं। इसके साथ ही सूर्य का कृत्तिका में जाना कॉन्फिडेंस, एम्बिशन, और लीडरशिप को हाई करेगा। ये टाइम नई चीजें स्टार्ट करने, रिस्क लेने, और गोल्स को क्रश करने के लिए भी बेस्ट है। सूर्य का वृषभ में जाना लॉन्ग-टर्म गोल्स, फाइनेंशियल सिक्योरिटी, और क्रिएटिविटी को सपोर्ट करेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में जाना शुभ रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। 11 मई को कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य पहले भाव में होगा। इससे मेष वालों के अंदर कॉन्फिडेंस, चार्म, और डिसीजन-मेकिंग पावर बढ़ेगी। जॉब में नई रिस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती हैं। इसके साथ नया बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं। ये टाइम आपके लिए जैकपॉट है। लोग आपकी लीडरशिप को नोटिस करेंगे।
15 मई को वृषभ राशि में सूर्य का गोचर आपके दूसरे भाव पर अपना असर डालेगा। जिससे फाइनेंशियल ग्रोथ होगी। सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है। इसके साथ ही आप जो भी निवेश करेंगे उससे आपको बंपर लाभ होगा। प्रॉपर्टी डील भी आपको धन लाभ कराएगी। रिलेशनशिप्स भी स्मूद रहेंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए गोल्डन टाइम से कम नहीं है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 10वें भाव पर असर डालेगा। इससे जॉब में तरक्की, रिस्पेक्ट और नई रिस्पॉन्सिबिलिटी आपको देखने को मिलेगी। अगर आप जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपको नई और अच्छी जॉब भी आराम से मिल जाएगी। यह टाइम आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है।
15 मई को वृषभ राशि में सूर्य का गोचर 11वे भाव पर अपना असर डालेगा। जो आपकी इनकम को बढ़ाएगा और सोशल कनेक्शन को भी अच्छा करेगा। दोस्तों का फुल सपोर्ट आपको मिलेगा। बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट्स या प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य ही हैं। ऐसे में इस गोचर से सिंह राशि वालों की लाइफ में चार चांद ही लग जाएंगे। यह गोचर सिंह राशि वालों के नौवें भाव को इफेक्ट करेगा। इससे आपका लक साथ देने लगेगा। फॉरेन ट्रैवल करने जाएंगे। हायर स्टडी में आप कमाल करेंगे। स्प्रिचुअल ग्रोथ भी आपको अपनी लाइफ में देखने को मिलेगी। ये टाइम आपके लिए लकी चार्म होगा।
सीनियर्स का आपको फुल सपोर्ट होगा। आपकी रेप्युटेशन भी बूस्ट होगी। 15 मई को जब वृषभ राशि में सूर्य आएंगे तो आपका 10वां भाव एक्टिवेट हो जाएगा और आपका करियर बुलंदियों को छुएगा। इस दौरान प्रमोशन, नई जॉब, या बिजनेस ग्रोथ के चांस स्ट्रॉन्ग हैं। आपकी लीडरशिप स्किल्स सबको इम्प्रेस करेंगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों चौथे भाव पर इस गोचर का असर होगा। इससे आप अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। इसके साथ ही 15 मई के बाद 5वें भाव में सूर्य देव शुभ फल देने लगेंगे। इससे स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सक्सेस मिलेगी। इसके साथ ही लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही शानदार रहने वाला है। यह गोचर आपके दूसरे भाव में होगा। इससे आपको फाइनेंशियल गेन होगा और आपकी फैमिली बॉन्डिंग भी मजबूत होगी। इंवेस्टमेंट के लिए यह गुड टाइम है। सैलरी हाइक होगी। जब 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तब यह आपकी राशि के तीसरे भाव पर अपना असर डालेंगे। इससे आपकी कम्युनिकेशन स्किल बढ़ेंगी। जॉब में नए कॉन्टैक्ट्स बनेंगे। आपका फाइनेंशियल हालत भी अच्छी हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: 7 मई से ये 3 राशियां रहें खास सावधान, बुध के मेष में गोचर से हो सकता है भारी नुकसान!
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines