Sun Transit In Capricorn 2024: ग्रह एक निश्चित समय में राशि या अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। साथ ही सूर्य देव को आत्मा का कारक भी माना गया है। मान्यता है कि सूर्य ग्रह प्रत्येक माह में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। मकर शनि की राशि है। माना जाता है कि सूर्य ग्रह के मकर राशि में गोचर करना बेहद लाभकारी होता है।
दृक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी को 2 बजकर 32 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आज इस खबर में जानेंगे आखिर सूर्य को मकर राशि में प्रवेश करने से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में शनि देव चलेंगे उलटी चाल, 3 राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन लाभ
15 जनवरी से होगा इन राशियों को लाभ
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों के सूर्य पंचम भाव के स्वामी है। साथ ही सूर्य 15 जनवरी को मेष राशि के दशम भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में जातक को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। जातक को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। माना जा रहा है सूर्य को मकर राशि में प्रवेश करने से कारोबार में गजब का लाभ होगा। साथ ही उच्च अधिकारी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में शनि चलेंगे उलटी चाल, 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य सिंह राशि के प्रथम भाव के स्वामी है। साथ ही 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करके छठे भाव में आएंगे। ऐसे में जातक के करियर में सफलता मिलेगी। साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिलेंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि होगी। आज कारोबार संबंधित सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। साथ ही परिवार वालों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहना होगा।
मीन राशि
वैदिक शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में सूर्य छठे घर के स्वामी है। ऐसे में 15 जनवरी को सूर्य मीन राशि में 11वें भाव के स्वामी हो जाएंगे। माना जाता है कि जब सूर्य मीन राशि के 11वें भाव के स्वामी होंगे तब जातक को सबसे अधिक सफलता मिल सकता है। साथ ही करियर में अपार सफलता मिल सकता है। घर में खुशियां दस्तक दे सकती हैं। बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा। रिश्तों में मिठास आएगी।
यह भी पढ़ें- 3 राशि वालों की दोस्ती होती है बेहद खास, हर मुश्किल में देते हैं एक-दूसरे का साथ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines