सूर्य के गोचर से परेशान होंगी ये 5 राशियां, 14 अप्रैल से फूंक-फूंककर रखना होगा कदम!

सूर्य 14 अप्रैल 2025 को मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के इस गोचर से कुछ राशि वालों को तो लाभ होगा, वहीं कुछ के जीवन में तूफान आने की संभावना है। सूर्य के गोचर से कुछ राशि वालों के बनते काम बिगड़ने लगेंगे।

surya gochar
विज्ञापन

ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल 2025 की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल की राशि में सूर्य के गोचर से 12 राशियों के लोग प्रभावित होंगे। कुछ के लिए यह गोचर शानदार तो कुछ के लिए यह समस्या देने वाला रहेगा।

मेष राशि में सूर्य उच्च के होते हैं। इस कारण कुछ राशि वालों के जीवन में समस्याओं का अंबार लग जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए सूर्य का मेष राशि में गोचर अच्छा नहीं रहने वाला है।

विज्ञापन

कन्या राशि

इस गोचर का प्रभाव कन्या राशि वालों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। खासकर पेट और ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आर्थिक रूप से यह समय सावधानी बरतने का है, क्योंकि अचानक धन हानि हो सकती है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें और बेवजह की बहस से बचें।

उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के 7वें भाव में सूर्य के इस गोचर का असर होगा। इससे आपके दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही बिजनेस पार्टनरशिप में भी आपको धोखा मिलने की संभावना है। करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा और नौकरी बदलने की भी स्थिति बन सकती है। नए कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। इस दौरान धैर्य और संयम से काम लें।

विज्ञापन

उपाय- सूर्य देव की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को इस समय शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले या कानूनी विवादों में फंसने की संभावना रहेगी। करियर में राजनीति और प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, खासकर हड्डियों और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

उपाय- भगवान हनुमान जी की पूजा करने से लाभ होगा।

मकर राशि

इस गोचर के दौरान मकर राशि वालों को पारिवारिक तनाव और माता के स्वास्थ्य में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। करियर में अस्थिरता आ सकती है और नौकरी में अचानक बदलाव या दबाव बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। घर में शांति बनाए रखने के लिए संयम से काम लें ।

विज्ञापन

उपाय- माता दुर्गा का पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह गोचर आर्थिक संकट ला सकता है। गलत निवेश या अनावश्यक खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक कलह और गलतफहमियों से बचने की जरूरत होगी। इस दौरान किसी के भी साथ गलत शब्दों का प्रयोग न करें, वरना रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ