Sun Transit 2025: ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर मंगल की राशि मेष में गोचर कर गए हैं। सूर्य के मेष राशि में गोचर करते ही शुभ दिनों की भी शुरुआत हो चुकी है। अब खरमास का अंत हो गया है। इसके पहले सूर्य मीन राशि में थे, मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। जब भी सूर्य बृहस्पति की राशि धनु या मीन में होते हैं तब खरमास की शुरुआत हो जाती है। इस महीने में शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं।
अब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आ चुके हैं। इसके कारण शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही कुछ राशि के लोग जो अभी तक आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे थे, उनको अब समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही सुख व समृद्धि उनके जीवन में आएगी। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां है, जिनको सूर्य के गोचर से लाभ होगा।
मेष राशि
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में हुआ है। इस कारण आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा। आपकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस दोनों हाई हो जाएंगे। लोग आपको नोटिस करेंगे और आप इस दौरान लीडरशिप की भूमिका में भी आ सकते हैं। ये वो वक्त है जब आपको खुद पर फोकस करना है और अधूरे कार्यों को दोबारा से शुरू करना है। नई शुरुआत के लिए ये टाइम काफी अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
आपके करियर हाउस में इस गोचर का प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपकी प्रोफेशनल लाइफ में काफी कुछ अच्छा होगा। आपका प्रमोशन हो सकता है। इसके साथ ही नई जिम्मेदारी आपको मिलने की पूरी उम्मीद है। बॉस से आपको तारीफ भी मिल सकती है। अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं या कुछ सरकारी काम फंसा हुआ है, तो अब रास्ते खुल सकते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और पैसों की कमी दूर होगी।
सिंह राशि
आपके लिए तो ये गोचर काफी अच्छा रहेगा क्योंकि सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं। अब ये भाग्य स्थान में गोचर करेंगे, तो किस्मत का पूरा साथ आपको मिलेगा। चाहें ट्रैवल हो, स्टडी या कोई बड़ा डिसीजन, आपको हर चीज में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आपकी सोच थोड़ी स्पिरिचुअल भी हो सकती है और करियर में भी कुछ अच्छे मौके आ सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति शानदार हो जाएगी।
धनु राशि
सूर्य अब आपकी कुंडली के पंचम भाव में आए हैं। यह भाव क्रिएटिविटी, लव और स्टडी से जुड़ा होता है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं या कोई नया आइडिया लेकर आना चाहते हैं, तो ये टाइम आपके फेवर में रहेगा। लव लाइफ में कुछ अच्छा हो सकता है। जो लोग किसी आर्टिस्टिक फील्ड में हैं, उनके लिए ये फेज काफी इंस्पायरिंग रहेगा। पैसा भी आपके पास खूब आएगा। आपके काम भी बनेंगे।
वृश्चिक राशि
आपके लिए सूर्य का ये गोचर छठे भाव में हो रहा है, जो हेल्थ, कॉम्पिटिशन और डेली रूटीन से जुड़ा है। इस टाइम आप पुराने हेल्थ इश्यू से उबर सकते हैं, और अगर किसी कॉम्पिटिटिव सिचुएशन जैसे एग्जाम या कोर्ट केस में हैं तो वहां आपकी जीत के चांस हैं। जो लोग आपको बार-बार परेशान करते थे, वो भी अब साइलेंट मोड में आएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गईजानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- राशि के अनुसार जानिए आपको किस भगवान की करनी चाहिए पूजा, कौन हैं आपके इष्ट देव?
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines