Budhaditya Yog 2025: 15 जून 2025 की सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर सूर्य देव ने मिथुन राशि में गोचर कर लिया है। इस गोचर के साथ ही मिथुन राशि में पहले से मौजूद बुध के साथ उनकी युति ने बुधादित्य योग का निर्माण कर लिया है, जो ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ माना जाता है। यह योग बुद्धि, संचार, व्यापार, और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला होता है। सूर्य आत्मा, यश, और लीडरशिप के कारक हैं और बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, और व्यापार का प्रतीक हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से यह योग विशेष रूप से प्रभावशाली बनता है।
ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग तब बनता है जब सूर्य और बुध एक ही राशि में एक साथ होते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध ही हैं। इस कारण यह योग और भी शक्तिशाली हो जाता है, क्योंकि बुध अपनी राशि में बेहद पावरफुल हो जाता है। इस योग के प्रभाव से करियर, व्यापार, शिक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनते हैं। हालांकि, इसका प्रभाव प्रत्येक राशि पर उनके कुंडली के भावों के आधार पर भिन्न होता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह योग सबसे अच्छा रहने वाला है?
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की कुंडली के दूसरे भाव में इस योग असर पड़ेगा। इस स्थिति के कारण वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति या फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी वाणी प्रभावशाली बनेगी, जिससे आप वर्कप्लेस और सोशल लाइफ में अपनी बात को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। बिजनेस करने वालों को नए प्रोजेक्ट्स या पार्टनरशिप्स से लाभ होगा। हालांकि, इस दौरान मांगलिक कार्यों में खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह बुधादित्य योग प्रथम भाव (लग्न) में बन रहा है। यह स्थिति आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाने वाली है। इस राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी वाणी में मधुरता और प्रभावशीलता आएगी, जिससे आप कार्यस्थल पर अपनी बात को बेहतर ढंग से रख पाएंगे। व्यापारियों को नए पार्टनर या प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में सफलता और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम लाने वाला होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के 11वें भाव में बुधादित्य योग बन रहा है, जो आय, सामाजिक नेटवर्क, और इच्छापूर्ति का भाव है। इस योग के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ, नए आय स्रोत और पेंडिंग मनी की प्राप्ति होगी। वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी और सीनियर्स का सहयोग आपको मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारियों के अवसर बन सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। यह समय निवेश और व्यापार विस्तार के लिए भी शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के 10वें भाव में यह योग बन रहा है। यह भाव करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा का भाव का होता है। इस योग के प्रभाव से कन्या राशि वालों को नौकरी में तरक्की, प्रमोशन और नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए यह समय नए प्रोजेक्ट शुरू करने या व्यवसाय विस्तार के लिए अनुकूल रहेगा। उनकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे वे कार्यस्थल पर आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इस राशि वालों की सोशल इमेज भी अच्छी हो जाएगी।
तुला राशि
तुला राशि के वालों के 9वें भाव में यह योग नवम बनेगा। यह भाव भाग्य, उच्च शिक्षा और यात्राओं का माना जाता है। इस योग के प्रभाव से तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश यात्रा या विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को लाभकारी डील्स मिलेंगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई के लिए अनुकूल रहेगा। धार्मिक या मांगलिक कार्यों में भागीदारी से मानसिक शांति मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: इन 5 राशियों के अच्छे दिन स्टार्ट, मिथुन में गोचर कर गए ग्रहों के राजा
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines