Surya Gochar 2025: 14 जनवरी से पहले इन 3 राशियों का टूटेगा दिल, पैसों के लिए पड़ेगा भटकना!

Surya Gochar 2025: आज से 40 दिन बाद सूर्य की चाल बदलेगी, जिससे 3 राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं सूर्य किस दिन गोचर करेंगे और उससे किन-किन राशियों को बचकर रहना होगा।

surya gochar

सूर्य मचाएंगे इन राशियों के जीवन में उथल-पुथल!

Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य नए साल में सबसे पहले मकर राशि में गोचर करेंगे। वैसे तो इस गोचर के कारण ज्यादातर लोगों को लाभ होगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों के लिए सूर्य गोचर बेहद कष्टकारी रहने वाला है। दरअसल, हर 30 दिन बाद सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर देश-दुनिया समेत 12 राशियों के जीवन पर सीधा पड़ता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के मुताबिक, 14 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 09:03 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जीवन में परेशानियां 14 जनवरी 2025 तक बनी रहेंगी।

विज्ञापन

इन 3 राशियों के लिए अशुभ रहेगा सूर्य गोचर!

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए साल 2025 का पहला सूर्य गोचर शुभ नहीं रहेगा। युवाओं का मन गलत चीजों की तरफ आकर्षित हो सकता है, जिसके कारण भविष्य में उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनके रिश्ते में 14 जनवरी से पहले दरार आ सकती है। 30 से 50 उम्र की आयु के जातकों को बदलते मौसम में वायरल हो सकता है। खानपान पर विशेष ध्यान नहीं दिया, तो अस्पताल में एडमिट होने की नौबत भी आ सकती है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

कुंडली में सूर्य ग्रह के कमजोर होने के कारण छात्रों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरीपेशा जातकों का उच्च कर्मियों से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण वो बॉस से आपकी शिकायत कर सकते हैं। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को सोलमेटे से धोखा मिल सकता है। बात-बात पर गुस्सा करने की आदत के कारण बिजनेसमैन की अहम डील टूट सकती है।

मीन राशि

हाल ही में जिन लोगों की नौकरी लगी है, वो जल्द बेरोजगार हो सकते हैं। कारोबारियों को मनचाहा प्रॉफिट नहीं होगा, जिसका सीधा असर आर्थिक स्थित पर पड़ेगा। शादीशुदा कपल की लव लाइफ में विभिन्न परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। साझेदारी में काम कर रहे जातकों की बिजनेस डील टूट सकती है, जिसके चक्कर में तगड़ा नुकसान होगा। संभावना है कि उम्रदराज जातकों की सेहत आने वाले कुछ दिनों तक बेहद खराब रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ