हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूर्यदेव ने 06:58 PM से बदली अपनी चाल, मीन संक्रांति से पलटेगा इन 3 राशियों का भाग्य

14 मार्च, 2025 की शाम को सूर्यदेव ने मीन राशि में प्रवेश कर अपनी चाल बदल ली है। देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में सूर्य गोचर सभी राशियों के फलदायी है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव की चाल में परिवर्तन अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी गया है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, उसे संक्रांति कहते हैं। इसका असर देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति समेत सभी राशियों पर पड़ता है। शुक्रवार 14 मार्च, 2025 की शाम में 6 बजकर 58 मिनट सूर्य कुंभ राशि के निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को ‘मीन संक्रांति’ कहते हैं।

सूर्य की मीन संक्रांति का ज्योतिष महत्व

मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इस राशि में सूर्य का गोचर बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह उनके परम मित्र की राशि है, जिसमें विराजने के बाद सूर्यदेव आनंदित अवस्था में होते हैं और उनके फल देने की शक्ति बढ़ जाती है। मीन राशिचक्र की 12वीं यानी अंतिम राशि है। इस राशि में गोचर करने के बाद सूर्यदेव फिर राशिचक्र की पहली राशि मेष में गोचर करते हैं , जिससे नए हिंदू वर्ष की शुरुआत होती है। सूर्य की मीन संक्रांति के बाद मौसम में तेजी से गर्माहट बढ़ने लगती है और फसल पक जाती है। गुरु की राशि में बैठे सूर्य जातकों में नेतृत्व और ऊर्जा का विशेष संचार करते हैं। व्यक्ति बुद्धिमान, नीति परायण और ओजस्वी बनता है।

मीन राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

14 मार्च, 2025 को सूर्यदेव का मीन राशि में प्रवेश यानी मीन संक्रांति सभी राशियों के लिए एक नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है। यह समय आध्यात्मिकता और आत्मविकास के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन सूर्य की इस राशि परिवर्तन को 3 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। सूर्य के मीन राशि में इस गोचर से इन राशियों के जातकों के जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य का मीन राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए आध्यात्मिक और मानसिक शांति लेकर आएगा। यह समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपके अंदर छिपी रचनात्मकता को उजागर करेगा। इस समय आपको अपने काम में नई ऊर्जा मिलेगी। आपके पुराने अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों के लिए व्यापार और करियर में नई संभावनाएं लेकर आएगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह समय आपके लिए महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। आपके काम में सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे। विदेश से चल रहे कामकाज में प्रगति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

सूर्य का मीन राशि में गोचर धनु राशि वालों के लिए रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा। यह समय आपके लिए सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव लाएगा। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आपको अपने प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। करियर में भी आपको सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। व्यापार का विस्तार संभव है।

ये भी पढ़ें: ये 5 राशियां बिना सोचे-समझे करती हैं खर्च, फिजूलखर्ची में हैं अव्वल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola