Sun Transit 2025: साल 2025 का हर एक माह बेहद खास है, क्योंकि प्रत्येक महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। फरवरी माह में ग्रहों के राजा यानी सूर्य देव तीन बार गोचर करेंगे। अगले माह सूर्य देव एक बार राशि परिवर्तन और दो बार नक्षत्र गोचर करेंगे।
नवग्रहों में से एक सूर्य देव को ज्योतिष में आत्मा, मान-सम्मान, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता आदि का कारक व नियंत्रण ग्रह माना जाता है, जो हर महीने गोचर करते हैं। हालांकि राशि परिवर्तन करने से पहले दो से तीन बार सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन हो जाता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन और किस समय सूर्य देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
किस समय होगा सूर्य गोचर?
- 6 फरवरी 2025, दिन बृहस्पतिवार को प्रात: काल 07 बजकर 57 मिनट पर सूर्य देव धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 12 फरवरी 2025, दिन बुधवार को देर रात 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
- 19 फरवरी 2025, दिन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़ें- Basant Panchami 2025: 1 या 2 फरवरी, कब है बसंत पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
सूर्य की कृपा से इन 3 राशियों को होगा महालाभ!
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें फरवरी माह में शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों को काम के चक्कर में ड्रीम प्लेस पर घूमने जाने का मौका मिल सकता है। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, वो अपने साथी के साथ ड्रीम प्लेस पर घूमने के लिए जा सकते हैं। दुकानदारों को अपार धन लाभ अगले माह में हो सकता है।
कर्क राशि
सूर्य देव की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। शादीशुदा जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कारोबारियों के काम को समाज में पहचान मिलेगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। सिंगल लोगों को परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि
सूर्य देव की विशेष कृपा से सिंह राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। शादीशुदा जातकों के पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। आपका साथी आने वाले दिनों में आपको कोई खुशखबरी भी दे सकता है। सेहत संबंधी कुछ समस्याओं से उम्रदराज जातकों को छुटकारा मिल सकता है। करियर में तरक्की मिलने के प्रबल योग सिंह राशि के जातकों की कुंडली में बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines