Surya Nakshatra Parivartan 2024: सूर्य देव को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है, जिसके चाल बदलने से 12 राशियों के जीवन पर बुरा और अच्छा दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। अगस्त में सूर्य देव एक बार नहीं बल्कि दो बार गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों के लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज से 21 दिन बाद 16 अगस्त को सूर्य देव एक कदम आगे बढ़ाते हुए सिंह राशि में गोचर करेंगे। जहां वह 15 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। हालांकि इस बीच सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन होगा। 30 अगस्त को सूर्य देव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जहां वह 13 सितंबर तक रहेंगे। चलिए जानते हैं अगस्त में सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन पांच राशियों के लोगों को आने वाले 36 दिन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मेष राशि
साझेदारी में काम कर रहे लोगों को आर्थिक नुकसान होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने की संभावना कम है। नौकरीपेशा लोगों को आने वाले दिनों में भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी, जिसके कारण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सावन में 12 राशियों पर होगी धन वर्षा! घर में रखें शिव जी के ये प्रतिमा; जानें पंडित सुरेश पांडेय से
मकर राशि
नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में विरोधियों से बचकर रहना होगा, नहीं तो वो आपके ऊपर झूठे आरोप लगा सकते हैं। माता की खराब सेहत को लेकर मकर राशि के लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। बात-बात पर गुस्सा करने की आदत के चलते आप कानूनी मामले में फस सकते हैं।
वृश्चिक राशि
कारोबारियों की बेवजह बिजनेस पार्टनर से बहस हो सकती है, जिसका नकारात्मक असर काम पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को नीचा दिखाने के लिए उनके विरोधी षड्यंत्र रचेंगे, जिसकी वजह से मानसिक रूप से आप दिनभर परेशान रहेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के घरवालों के बीच बेवजह अनबन हो सकती है, जिसकी वजह से ऑफिस में भी आप परेशान रहेंगे। इसके अलावा सहकर्मी भी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। विवाहित लोगों की किसी पुरानी बात पर पार्टनर से लड़ाई हो सकती है।
कुंभ राशि
यदि आप साझेदारी में बिजनेस करते हैं, तो आने वाले कुछ दिनों में आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की नई योजना विफल रहेंगी, जिसकी वजह से ऑफिस में बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा लोगों को प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सपने में शिव जी के इस रूप के दर्शन अनहोनी का इशारा, मंदिर दिखे तो मिलेगी गुड न्यूज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines