Sun Transit 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं। सूर्यदेव व्यक्ति के जीवन के लगभग सभी पहलुओं को प्रभावित करते है। कहते हैं कि सूर्य को मजबूत बनाकर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता और खुशहाली प्राप्त कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और सभी राशियों पर व्यापक असर होता है।
सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं और वे आत्मबल, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा शक्ति, हृदय, आंखें, रक्तचाप, पिता, पिता का स्वास्थ्य, अनुशासन, दृढ़ निश्चय आदि के पहलुओं के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। साथ ही वे व्यक्ति के स्वभाव, रुचियों और क्षमताओं को प्रभावित करते हैं। 24 अक्टूबर, 2024 को उनके चित्रा से निकलकर स्वाति नक्षत्र में गोचर करने से जीवन के इन सब पहलुओं पर असर पड़ हैं। स्वाति नक्षत्र में सूर्य गोचर के सकारात्मक असर से 3 राशि के जातक सबसे अधिक प्रभावित होने वाले हैं। आइए जानते हैं। ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
स्वाति नक्षत्र में सूर्य गोचर का असर
मेष राशि
स्वाति नक्षत्र में सूर्य गोचर मेष राशि के सकारात्मक सिद्ध होगा। व्यापार में ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी और बिक्री में इजाफा होगा। कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आ सकते हैं। पुराने कर्ज चुकाने में आसानी होगी। कोर्ट कचहरी के काम: कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मैरिड लाइफ साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव रिलेशनशिप में विवाह के योग बन सकते हैं। पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवन के अन्य पहलू: जीवन के अन्य पहलुओं में भी सफलता और खुशियां मिलेंगी।
सिंह राशि
स्वभाव और मानसिक स्थिति: सिंह राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी, ऊर्जावान और निर्णायक बन सकते हैं। उनकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी और वे चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आमदनी वृद्धि के योग बन सकते हैं। नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरी और अन्य कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है। साथ काम करने वालों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। उद्योग-धंधों में लाभ होगा और नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अनुकूल समय होगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मैरिड लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी।
धनु राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि के जातक अधिक धैर्यवान, स्थिर और व्यावहारिक बन सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आमदनी में इजाफा होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। आमदनी भी बढ़ सकती है। व्यापार में भी स्थिरता आएगी और लाभ में वृद्धि होगी। नए निवेश करने के लिए अनुकूल समय होगा। साथ ही कारोबार के लिए नए कर्ज लेने के लिए अनुकूल समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, 5 दुर्लभ राजयोग से बरसेगा पैसा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines