---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

30 मार्च से पलटेगा इन 5 राशियों का नसीब; सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, बुध बनाएंगे दुर्लभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 मार्च, 2025 को हिन्दू नव वर्ष के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसका सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 5 राशियों के जातकों को पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में अच्छी सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

साल 2025 का 30 मार्च हिन्दू धर्म के लिए अत्यधिक महत्व रखता है, क्योंकि इस तारीख से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से न केवल नया हिन्दू साल शुरू होता है, बल्कि चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 मार्च को अनेक दुर्लभ लेकिन शुभ योग बन रहे हैं, जिसका सभी राशियों पर व्यापक और गहरा प्रभाव पड़ेगा।

बन रहे हैं ये दुर्लभ योग

इस बार जिस दिन नव हिन्दू वर्ष की शुरुआत होगी, उस दिन ग्रहों के राजा माने गए सूर्य और ग्रहों की रानी मानी गई चंद्रमा मीन राशि में एक साथ विराजमान होंगे। इतना ही नहीं बल्कि इनके साथ शुक्र और बुध भी उपस्थित होंगे। इसलिए इस विक्रम संवत के पहले दिन को बहुत ही खास माना जा रहा है, क्योंकि 100 साल बाद इस दिन मीन राशि ग्रहों की युति होने जा रही है। आपको बता दें कि इन 4 शुभ ग्रहों की युति से अनेक राजयोगों का निर्माण हो रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Most Romantic Zodiac Signs: डेटिंग के लिए ये 5 राशियां होती हैं सबसे रोमांटिक, इनसे जुड़ने के लिए तरसते हैं लोग!

सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, बुध युति का राशियों पर असर

30 मार्च को हिन्दू नव वर्ष के मौके पर, कलात्मक राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य, मालव्य राजयोग आदि जैसे शक्तिशाली योग का निर्माण होने जा रहा है। इसका सभी राशियों पर असर होगा। लेकिन 5 राशियों के जातकों को पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में अच्छी सक्सेस प्राप्त होगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और बुध युतियों से बने खास विशेष रूप से लाभकारी होगी। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे साहसिक निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल ऊंचा रहेगा।

मिथुन राशि

इन ग्रहों की युति और योग से मिथुन राशि के जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में उन्नति का संकेत दर्शा रहा है। आपके आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। धन की आमद बढ़ेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे नए अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं और गुरुजनों और सीनियर का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारियों से लाभ होगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर इस योग का सीधा प्रभाव होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यस्थल पर प्रशंसा और प्रमोशन मिल सकता है। विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता और धन मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: विदुर नीति से सीखें झूठे लोगों की पहचान, इन 5 लक्षणों से जानें कौन कर सकता है विश्वासघात!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 19, 2025 09:50 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola