हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुलंदियां छुएगा करियर और बढ़ेगा व्यापार, कर्क में मिलेंगे 'राजा और राजकुमार'

Budhaditya Yoga 2025: आगामी 16 जुलाई को 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इससे वे यहां पहले से ही मौजूद बुध के साथ युति बनाएंगे। इससे बुधादित्य योग बनेगा। इस युति से कुछ राशियों की किस्मत का सितारा बुलंदियों पर पहुंच जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस युति से लाभ होगा?

विज्ञापन
इन 6 राशियों की लगेगी लॉटरी Credit- freepik

Budhaditya Yoga 2025: 16 जुलाई 2025 की शाम 5 बजकर 40 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले 22 जून 2025 की रात 9 बजकर 33 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जब सूर्य और बुध दोनों ही कर्क राशि में युति बनाएंगे तो इससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इसे राजयोग माना जाता है और यह काफी शुभ होता है। यह योग बुद्धि, बिजनेस, कम्युनिकेशन और सक्सेस का प्रतीक माना जाता है।

बुधादित्य योग तब बनता है जब सूर्य और बुध किसी राशि में एक साथ मौजूद होते हैं। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और ऊर्जा के प्रतीक हैं, जबकि बुध बुद्धि, संचार और विश्लेषण के कारक हैं। इन दोनों ग्रहों का संयोजन व्यक्ति को बौद्धिक रूप से मजबूत, निर्णय लेने में कुशल और सफलता दिलाता है। कर्क राशि में यह योग विशेष रूप से भावनात्मक और रचनात्मक ऊर्जा को बढ़ाएगा, क्योंकि कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और यह भावनाओं, परिवार और मन से जुड़ी होती है।

क्या होगा बुधादित्य योग का प्रभाव?

कर्क राशि जल तत्व की राशि है। इस राशि में सूर्य और बुध की युति लोगों को रचनात्मकता, सहानुभूति और बौद्धिक तेजी प्रदान करेगी। इस योग का प्रभाव कुछ राशि के लोगों के करियर, शिक्षा, व्यापार और सामाजिक जीवन पर पड़ेगा। हालांकि, इसका प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग होगा। आइए जानते हैं कि यह योग किन राशियों के लिए शुभ रहेगा?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के चौथे भाव में बुधादित्य बनेगा। यह भाव घर, परिवार और सुख से संबंधित होता है। इस योग के कारण मेष राशि वालों को घरेलू सुख, संपत्ति खरीदने या घर में सकारात्मक बदलाव का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट्स में सफलता प्राप्त हो सकती है। इंटेलीजेंसी और कम्युनिकेशन स्किल में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। इस दौरान परिवार के साथ समय बिताएं और संपत्ति से जुड़े निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विश्लेषण करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग दूसरे भाव में बनेगा, जो धन, वाणी और परिवार से का हाउस है। इस योग से आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और आप अपने विचारों से दूसरों को आकर्षित करेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय नई डील्स और इंवेस्टमेंट के लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का अवसर मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी यह समय स्टूडेंट्स के लिए अनुकूल रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और इंवेस्टमेंट से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लें।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुधादित्य योग लग्न यानी पहले भाव में बनेगा, जो व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का भाव होता है। यह योग आपको आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपको नेतृत्व क्षमता प्रदान करेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में नई पहल शुरू कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव रिलेशनशिप्स के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जा का उपयोग रचनात्मक कार्यों में करें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह योग 11वें भाव में बनेगा, जो आय, लाभ और सामाजिक नेटवर्क का हाउस है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय नए पार्टनर्स से जुड़ने और लाभ कमाने का है। सामाजिक मेलजोल बढ़ाएं और नेटवर्किंग पर ध्यान दें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुधादित्य योग 10वें भाव में बनेगा, जो करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा का हाउस है। इस योग के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों के लिए यह समय नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए अनुकूल है। आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और मेहनत को दोगुना करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग नवम भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव भाग्य, धर्म और लंबी यात्राओं का है। इस दौरान आपकी किस्मत चमकेगी और आपको नई संभावनाएं मिलेंगी। शिक्षा और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लें और धैर्य बनाए रखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- धनवर्षा के लिए तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन भर देगा तिजोरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola