Surya Budh Yuti 2024: ग्रहों के गोचर का जितना गहरा प्रभाव राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। उतनी ही परेशानी युति के कारण भी होती है। समय-समय पर हर एक ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, जिसके कारण किसी न किसी राशि में युति का निर्माण होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर 2024 को धन-वैभव के कारक ग्रह बुध तुला राशि में गोचर करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन के 7 दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। 17 अक्टूबर 2024 को ऊर्जा-आत्मा के कारक ग्रह सूर्य भी तुला राशि में गोचर करेंगे, जिसके बाद इस राशि में बुध और सूर्य साथ में मौजूद होंगे। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके ऊपर बुध-सूर्य की युति का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
वृषभ राशि
बुध-सूर्य की युति का नकारात्मक असर वृषभ राशि के लोगों की लव लाइफ पर पड़ेगा। आय में बढ़ोतरी होने की जगह कमी आने से कारोबारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें ऑफिस में सहकर्मियों के कारण विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कलीग व बॉस से भी मतभेद हो सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों की मैरिड लाइफ में तनाव बना रहेगा। जोड़ों में दर्द के कारण बड़े-बुजुर्ग परेशान रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: शनि, बुध और शुक्र गोचर से इन 5 राशियों को होगा भारी नुकसान, लगाने पड़ सकते हैं अस्पताल के चक्कर!
तुला राशि
व्यापार में बड़ा घाटा होने के कारण व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कारोबारी के चलते यात्राएं करनी पड़ रही हैं, तो उसमें भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। स्टूडेंट जातकों को परीक्षा में सफलता मिलने की जगह असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा पिता की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी, जिसके कारण कुछ दिनों तक छात्रों का मूड अच्छा नहीं रहेगा। किसी बाहरी इंसान के कारण घर की सुख-शांति भंग हो सकती है।
कुंभ राशि
वृषभ और तुला राशि के जातकों के अलावा कुंभ राशि के लोगों के लिए भी बुध-सूर्य की युति कष्टकारी रहेगी। शादीशुदा लोग खुद को अकेला महसूस करेंगे, जिसके कारण वो डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में गिरावट आएगी, जिससे वो चिंतित रहेंगे। बिजनेसमैन का बिजनेस पार्टनर से विवाद हो सकता है, जिसका नकारात्मक असर कामकाज पर भी पड़ेगा। सेल में कमी आने के कारण दुकानदारों को बड़ा घाटा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Numerology: अपने मोबाइल नंबर से चेक करें आप सही प्रोफेशन में हैं या नहीं?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
17 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines