हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मीन राशि में बन रहे हैं ये 3 राजयोग, इन 5 राशियों के जातक होंगे मालामाल

14 मार्च, 2025 को ग्रहों के स्वामी सूर्य ने मीन राशि में गोचर करने के साथ ही इस राशि में ग्रहों की भीड़ जुट गई है। फिलहाल इस राशि में सूर्य, शुक्र और बुध की युति से 3 बेहद शुभ और प्रभावशाली राजयोग बन रहे हैं, जिससे 5 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये राजयोग और राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

14 मार्च, 2025 को ग्रहों के स्वामी सूर्य ने मीन राशि में गोचर कर लिया है। उनका इस राशि में गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, यह देवगुरु बृहस्पति की राशि है। मीन राशि सूर्य गोचर से हिन्दू साल की समाप्ति होने के संकेत मिलता है। जहां तक अन्य ग्रहों की स्थित की बात है, सूर्य के गोचर से पहले से मीन राशि में शुक्र और बुध विराजमान हैं। इससे इस राशि में इन तीनों ग्रहों की युति बन रही है, जिसे बेहद शुभ और प्रभावशाली माना जाता है।

मीन राशि में बन रहे हैं ये 3 राजयोग

ज्योतिष गणना के अनुसार, इन तीनों ग्रहों की युति से 3 बेहद लाभकारी राजयोग बन रहे हैं। ये योग हैं- सूर्य-शुक्र का ‘शुक्रादित्य राजयोग’, सूर्य-बुध का ‘बुधादित्य राजयोग’ और शुक्र-बुध का ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’ हैं। बता दें, अंतिम वाला राजयोग 27 फरवरी को ही बन गया था, जब बुध मीन राशि में प्रविष्ट हुए थे और शुक्र ग्रह वहां 28 जनवरी से ही मौजूद थे।

मीन राशि में बने राजयोग का राशियों पर असर

मार्च 2025 में मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र के एक साथ आने से बने शुभ राजयोगों से 5 राशियों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, इन राजयोगों का किन राशियों के जातकन पर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है?

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों के करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। नए अवसरों की प्राप्ति और व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। इस समय व्यापार में मुनाफ़ा होने की संभावना है, खासकर यदि आप नई योजनाओं या निवेश पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। यह समय निवेश और बचत के लिए उपयुक्त है। धन प्रबंधन में सावधानी बरतने से लाभ और अधिक बढ़ सकता है।

सिंह राशि

लक्ष्मी नारायण योग के असर से सिंह राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ के योग बन रहे हैं। यह लाभ सट्टेबाजी, पैतृक संपत्ति या निवेश से प्राप्त हो सकता है। करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे, खासकर यदि आप नई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शुक्रादित्य राजयोग के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे और पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। करियर में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। यह समय निवेश और बचत के लिए उपयुक्त है। यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या थी, तो उसमें सुधार होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में सफलता लाने वाला है। नौकरीपेशा जातकों का उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। कारोबार से जुड़े जातकों को व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नई परियोजनाओं पर काम करने से सफलता मिलेगी। यह समय निवेश और बचत के लिए उपयुक्त है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

विज्ञापन

मकर राशि

बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग के प्रभाव से मकर राशि के जातकों के करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। यह समय नई योजनाओं को शुरू करने के लिए उपयुक्त है। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपके काम और व्यक्तित्व की सराहना करेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर महिला को छिपानी चाहिए अपने पति से ये 5 बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola