Surya Mangal Yuti: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की गतियां मानव जीवन और विश्व की परिस्थितियों पर गहरा प्रभाव डालती हैं. जब-जब ग्रह अपनी स्थिति बदलते हुए एक-दूसरे के निकट आते हैं, तब कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित होती हैं. इसी क्रम में जनवरी की शुरुआत एक विशिष्ट खगोलीय योग लेकर आने वाली है. सूर्य, जो ग्रहों के राजा माने जाते हैं और मंगल, जिन्हें सेनापति की उपाधि प्राप्त है, मकर राशि में मिलकर एक शक्तिशाली युति बनाएंगे.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह सूर्य-मंगल का दुर्लभ संयोग कई राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है. इस युतु से विशेषकर 5 राशियों के जातकों के लिए धन, करियर और संपत्ति से संबंधित क्षेत्रों में प्रगति, उन्नति और समृद्धि के मजबूत योग बनते दिखाई दे रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
सूर्य-मंगल की युति मेष जातकों के लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रहेगी. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. करियर में सम्मान और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. साहसिक निर्णय लाभ देंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धनलाभ के योग बनेंगे. ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: 2026 Lucky Zodiac Signs: इन 7 राशियों के लिए मंगलमय रहेगी साल 2026 की शुरुआत, एक साथ बनेंगे 4 राजयोग
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह अवधि बेहद शुभ सिद्ध हो सकती है. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा. नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. आय के स्रोत बढ़ेंगे और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर-परिवार में भी खुशी का माहौल बनेगा और किसी महत्वपूर्ण इच्छा की पूर्ति हो सकती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक जातकों के लिए सूर्य-मंगल की युति मजबूत भाग्य का संकेत दे रही है. करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा. आर्थिक मामलों में सुधार होगा और पुराना अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह संयोग सफलता के नए द्वार खोलेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में तरक्की संभव है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपके लिए अवसर लेकर आएगा. धन में वृद्धि होगी और लग्ज़री वस्तुओं की खरीदारी के योग भी बन सकते हैं. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा.
मकर राशि
मकर राशि में ही यह युति होने से जातकों को अत्यधिक लाभ मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. लंबे समय से रुके काम गति पकड़ेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें: Hastrekha Secrets: क्या आपकी हथेली पर भी बनते हैं इंग्लिश के J K L M N अक्षर, जानिए इन संकेतों का मतलब
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
12 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines