---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar: त्रिग्रही योग के साथ सूर्य के राशि परिवर्तन से बना डबल राजयोग, शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम

Surya Gochar: आज 15 जून, 2025 को मिथुन राशि में सूर्य ने प्रवेश कर गुरु बृहस्पति और बुध के साथ युति का निर्माण किया है, जिससे त्रिग्रही योग बना है। लेकिन, इसके साथ बुधादित्य और गुरु आदित्य जैसे डबल राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के मुताबिक, इससे 3 राशियों के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।

---विज्ञापन---

Surya Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज रविवार 15 जून, 2025 की सुबह में 6 बजकर 52 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्यदेव इस राशि में एक महीने तक रहेंगे। इस राशि में प्रवेश करते ही सूर्य की युति बुध और गुरु से हो रही है और त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा बुध के साथ सूर्य की युति से बुधादित्य योग और गुरु बृहस्पति के साथ उनकी युति से गुरु-आदित्य योग जैसे डबल राजयोग का निर्माण हो चुका है।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के मुताबिक, मिथुन राशि में ऐसा संयोग 12 साल के बाद बन रहा है। सूर्यदेव 16 जुलाई तक मिथुन राशि में ही रहेंगे। ऐसे में गुरु आदित्य योग 16 जुलाई तक बना रहेगा। जबकि बुधादित्य योग 22 जून तक व्याप्त रहेगा, क्योंकि इसके बाद ग्रहों के युवराज बुध कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

---विज्ञापन---

त्रिग्रही योग के साथ डबल राजयोग का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, किसी राशि में त्रिग्रही योग के सात डबल राजयोग का संयोग बनता है, तो उन तीनों ग्रहों का प्रभाव और भी शक्तिशाली हो जाता है। अक्सर ऐसे योग जातक को जल्द ही हर तरह से सफलता, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और आर्थिक समृद्धि प्रदान करते हैं। आइए जानते है, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं, जिन पर इन योगों का सबसे अधिक पॉजिटिव असर होने की संभावना है?

ये भी पढे: हाथ के पंजे पर ‘बाल उगना या गुच्छे बनना’ शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

---विज्ञापन---

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ सिद्ध होगा क्योंकि सूर्य इस राशि ही राशि के स्वामी हैं। बुध और गुरु के साथ सूर्य के त्रिग्रही योग से आपके व्यक्तित्व में गजब का आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और आकर्षण उभरेगा। बुधादित्य योग से आपकी बुद्धि तेज होगी, संवाद कौशल बढ़ेगा। उच्च पदों पर बैठे लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। वहीं गुरु-आदित्य योग से आपको धर्म, शिक्षा, और करियर में अद्भुत अवसर मिल सकते हैं। यह समय नौकरी में प्रमोशन या बिज़नेस में बड़ी डील पाने का हो सकता है। जो लोग प्रशासन, राजनीति, या शिक्षा क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह समय स्वर्णिम साबित हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु की भूमिका विशेष मायने रखती है। सूर्य और बुध के साथ गुरु त्रिग्रही योग से आपकी राशि पर यह सीधा असर पड़ रहा है। बुधादित्य योग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। जो लोग विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा की योजना बना रहे हैं, उनके लिए अब राहें खुल सकती हैं। गुरु-आदित्य योग से भाग्य का साथ मिलेगा, लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और अचानक धनलाभ या नई जिम्मेदारियों के योग बनेंगे। यह समय धर्म-कर्म और अध्यात्म में भी आपकी रुचि को बढ़ाएगा, जिससे आंतरिक शांति प्राप्त होगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। सूर्य, गुरु और बुध का त्रिग्रही योग आपके कर्म स्थान को बल देगा, जिससे आप अपने करियर में एक नई ऊंचाई छू सकते हैं। बुधादित्य योग के कारण आपकी सोच व्यावसायिक और व्यावहारिक होगी, जिससे आप निर्णय लेने में माहिर बनेंगे। वहीं गुरु-आदित्य योग से उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सरकारी लाभ की संभावनाएं प्रबल होंगी। यह समय उन लोगों के लिए विशेष लाभकारी है जो कॉर्पोरेट, मैनेजमेंट या प्रशासनिक सेवा में हैं। साथ ही आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा।

ये भी पढे: बंद गली का आखिरी घर खुशियों का द्वार है या परेशानियों का रास्ता? जानिए गली के अंतिम मकान का वास्तु रहस्य

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 15, 2025 01:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola