Sun Gochar 2024: शनि की राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

Sun Gochar zodiac sign 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 जनवरी को सूर्य शनि की राशि में गोचर करने वाले हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्योदय होने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Sun Gochar zodiac sign 2024

Sun Gochar zodiac sign 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह अपनी राशि एक निश्चित समय पर बदलते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में 15 जनवरी को न्याय के देवता शनि देव के राशि मकर में सूर्य देव प्रवेश करने वाले हैं।

विज्ञापन

सूर्य के शनि के राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों का भाग्य बदलने वाला है। साथ ही किस्मत भी साथ देने वाली है। कहा जाता है कि जिस जातक पर सूर्य की स्थिति शुभ होती है, उस जातक के जीवन में खूब मान-सम्मान मिलता है। साथ ही धन-दौलत का लाभ होता है। आज इस खबर में जानेंगे 15 जनवरी को सूर्य के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

शनि के राशि में सूर्य का गोचर बेहद शुभ साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही कारोबार में खुब उन्नति होगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कार्य करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर से खूब मान-सम्मान मिलेगी। साथ ही सोचे गए सारे कार्य पूर्ण होंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। जातक को आर्थिक धन कमाने का मौका मिलेगा। साथ ही कारोबार में अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। कार्य के संबंध में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। जो जातक कारोबार या व्यापार कर रहे हैं, उनको अचानक सफलता मिल सकती है। साथ ही रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है लेकिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। कार्य करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मुलाकात हो सकती हैं।

कन्या राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों के लिए बेहतर शुभ रहेगा। गोचर के दौरान कन्या राशि वाले जातकों को साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। परिवार की ओर से आपको शुभ संदेश मिल सकता है। विवादों से छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ