हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Surya Nakshatra Gochar: सूर्य करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, अब इन राशियों की चमकेगी किस्मत; होगा अपार धन लाभ!

विज्ञापन

Surya Nakshatra Gochar: सूर्य देव आगामी 31 अगस्त को रात 9 बजकर 44 मिनट पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैसे तो सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन इससे इससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त धन लाभ के संकेत हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से सबसे अधिक किन राशियों को लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। सूर्य देव की कृपा से इस दौरान आपको प्रोजेक्ट कार्य या बिजनेस में भरपूर धन लाभ होगा। इसके साथ ही अन्य स्रोत से भी धन या संपत्ति प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा जॉब में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लिए हर मोर्चे पर लाभदायक रहेगा।

यह भी पढ़ें: Budh Vakri 2023: कल से बुध वक्री होकर खोलने जा रहे हैं इन राशियों की किस्मत, भर जाएगी धन की तिजोरी!

विज्ञापन

कर्क राशि

सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन के दौरान आप जो कुछ भी करेंगे, उसमें आपके जबरदस्त सफलता मिलेगी। इसके साथ ही जो कुछ नया प्रयास भी करेंगे, उसमें भी सफलता मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान बिजनेस में बेहतरीन आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि

सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन की पूरी अवधि में आपको बिजनेस में जबरदस्त धन लाभ होगा। यानी इस दौरान व्यापार में बिक्री बढ़ेगी। साथ ही व्यापार में उधार के पैसे भी मिलेंगे। इसके साथ ही निवेश से आर्थिक लाभ की संभावना है। सूर्य देव की कृपा से इस दौरान निवेश से जबरदस्त लाभ मिल सकता है। नया वाहन या भवन खरीद सकते हैं। इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। इस अवधि में भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारी पर आधारित है और केवल सूचनाओं के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से जरूर सलाह लें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola