हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Sun Mercury Conjunction: इन 3 राशियों के घर हो सकती है नोटों की बारिश, सूर्य-बुध ने बनाया संपूर्ण युति योग

Sun Mercury Conjunction: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 30 मई 2025 को सूर्य और बुध की पूर्ण युति से बना विशिष्ट बुधादित्य योग ज्ञान, विवेक और संप्रेषण क्षमता को उभारने साबित सकता है। यह योग विद्यार्थियों, नेताओं, शिक्षकों और संचार क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ पहुंचा सकता है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 3 राशियों के लिए यह योग भाग्योदय का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Sun Mercury Conjunction: आज शुक्रवार 30 मई, 2025 को 09:40 AM बजे से सूर्य और बुध एक दूसरे से जीरो डिगी (0°) की एंग्यूलर पोजीशन यानी कोणीय स्थित में आ चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध की इस प्रकार की एंग्यूलर पोजीशन को दो ग्रहों की पूर्ण या संपूर्ण युति कहते हैं। सूर्य और बुध की पूर्ण युति यानी 0° की कोणीय स्थिति में एक-दूसरे के साथ होना एक विशिष्ट खगोलीय घटना है। इसे पूर्ण बुधादित्य योग के रूप में जाना जाता है, जिसका सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होता है।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, सूर्य-बुध की संपूर्ण युति यानी पूर्ण बुधादित्य योग व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता, स्मरण शक्ति और विचार शक्ति को प्रबल बनाता है। विद्यार्थी, लेखक, वक्ता, पत्रकार, शिक्षक और गणितज्ञों के लिए यह अत्यंत शुभ होता है। शासनिक सेवाओं या सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही, यह योग व्यापार, मार्केटिंग, मीडिया, पब्लिक रिलेशन आदि क्षेत्रों में अत्यंत शुभ प्रभाव देता है। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह योग बेहद लाभकारी साबित हो सकता है?

ये भी पढ़ें: Dahi ke Upay: दही का चमत्कारी असर, धन संकट और वैवाहिक तनाव से मुक्ति के 3 आसान उपाय

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य और बुध की यह युति आपके साहस, पराक्रम और संचार का भाव में मजबूती ला सकती है। इस समय आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय धनलाभ का है। कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है या किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। आपके भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे और उनसे कोई सहायता भी मिल सकती है। साथ ही, यह समय मीडिया, लेखन, पत्रकारिता, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह बुधादित्य योग अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है। इस योग के असर से आपके लाभ और आय में वृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी। यह समय आपके लिए आपकी लक्ष्य-पूर्ति का हो सकता है। कोई पुराना सपना पूरा होने की ओर बढ़ सकता है। व्यवसायियों को बड़े सौदे मिल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का योग बन रहा है। सामाजिक स्तर पर भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों और उच्च पदस्थ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य और भी आसान होंगे। यह समय निवेश करने के लिए भी अनुकूल है, विशेष रूप से शेयर बाजार, रियल एस्टेट या नई योजनाओं में।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आपके जीवन में नई शुरुआत का हो सकता है। आपके आत्म-बल, व्यक्तित्व और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। आप पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट, स्पष्टवादी और निर्णयशील रहेंगे। लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे और आपके नेतृत्व में कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। आर्थिक रूप से यह समय नए स्रोतों से आय लाने वाला हो सकता है। कोई नया काम या व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय उपयुक्त है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। जो लोग शिक्षा, परामर्श या सरकारी सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर इंसान को जरूर करना चाहिए जीवन में ये 5 काम, संकट में नहीं होगी धन की कमी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola