---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

क्या आपके हाथ में भी बनी है ऐसी रेखा, खुल जाएगी किस्मत, लग सकती है करोड़ों की लॉटरी

Money Line in Hand: हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाथ की रेखाएं बनती-बिगड़ती रहती हैं। कभी-कभी जातक (व्यक्ति) के हाथ में ऐसी रेखा बन जाती है, जिससे आकस्मिक धन लाभ होता है। आइए जानते हैं, हाथ में यह रेखा कहां और किन ग्रहों के संयोग से बनती है?

---विज्ञापन---

Money Line in Hand: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, हाथ की लकीरें पिछले जन्म के साथ इस जन्म के कर्मों का परिणाम होती हैं। लेकिन कुछ रेखाएं इसी जन्म में बनती हैं और उनका अच्छा-बुरा परिणाम भी तुरंत मिल जाता है। यहां एक ऐसी रेखा की चर्चा हो रही है, जब ये बनती है तो जातक (व्यक्ति) को अचानक खूब सारा धन मिल जाता है। आइए जानते हैं, हथेली पर ये रेखा कहां बनती है और किस स्रोत से आकस्मिक धन लाभ होता है?

हथेली के निर्णायक स्थान

आकस्मिक धन लाभ की रेखा को समझने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि इस रेखा के बनने में हथेली के किन ग्रह स्थानों का का योग होता है। आपको बता दें कि जीवन पर राहु का असर हमेशा नेगेटिव नहीं होता है। अचानक धन लाभ की रेखा का संबंध हाथ के राहु स्थान से है। वहीं इसमें शनि देव निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इन दोनों ग्रहों के स्थान या पर्वत को आप नीचे दी गए चित्र से समझ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ऐसे बनती है अचानक धन लाभ की रेखा

जैसा कि हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि आकस्मिक धन लाभ की रेखा हाथ की कोई स्थायी रेखा नहीं है। यह बनती-बिगड़ती रहती है। हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब हथेली के राहु क्षेत्र से कोई रेखा उर्ध्वाधर यानी ऊपर की उठती हुई शनि पर्वत तक पहुंचती है, तब इस इन दोनों ग्रहों के सम्मिलित असर से जातक (व्यक्ति) को अचानक भारी मात्रा में धन लाभ होता है। हाथ में इस रेखा को यहां दिए गए चित्र से पहचान सकते हैं।

---विज्ञापन---

किन स्रोतों से आता यह धन?

हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हथेली में आकस्मिक धन लाभ की रेखा बनने से इतनी मात्रा में धन की प्राप्ति होती है कि जातक रातोंरात धन कुबेर हो सकते हैं। जो लोग लॉटरी या सट्टा खेलते हैं, वैसे जातकों को आकस्मिक धन लाभ होता है। ये तो आपने सुना ही होगा कि जैकपॉट लगने से कई लोगों को लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए मिल चुके हैं। शेयर बाजार में भारी निवेश करने वालों जातकों के हाथों में भी ऐसी रेखा बनने से वे रातोंरात वारे-न्यारे हो जाते हैं। किसी उच्च राशि यानी हाई अमाउंट के अवार्ड, जैसे नोबल प्राइज, आदि से भी अचानक धन की प्राप्ति होती है।

---विज्ञापन---

एक बात जो नोट करने वाली है, वह यह कि जब राहु और शनि दूषित या पीड़ित होते हैं और तब किसी के हाथ में ऐसी रेखा बनती है, तो जातक को रिश्वत या अन्य अवैध तरीकों से इतना पैसा मिलता है कि उसे नोट गिनने की मशीन से भी गिनने में कई दिन लग सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपके हाथ में भी है यदि ऐसी रेखा, शादी के बाद चमकेगी किस्मत, लाइफ पार्टनर से होगा खूब धन लाभ

ये भी पढ़ें: हाथ की इन रेखाओं से मिलते हैं अवैध संबंध के संकेत, क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र और धार्मिक की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 23, 2024 04:57 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola