Success Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के उपाय के बारे में बताया गया है। चाहे वो धन की परेशानी हो या फिर बार-बार नजर लगना ही क्यों न हो। इसके अलावा व्यक्ति जीवन में सफलता कैसे हासिल कर सकता है। इसके लिए भी उपाय दिए गए हैं। इसी वजह से जो व्यक्ति नियमित रूप से इन नियमों का पालन करता हैं उसे जीवन में अपार सफलता मिलती है। साथ ही उसके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। आज हम आपको ऐसे 3 चमत्कारी उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप कुछ ही समय में अपनी सभी परेशानियों का हल निकाल सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Washroom में मोबाइल फोन ले जाने की आदत बिगाड़ देगी भाग्य और हो जाएंगे कंगाल!
जीवन में सफलता पाने के लिए क्या करें?
1. अगर आपको बार-बार नजर लगती है, तो ऐसे में आप अपने पर्स में या फिर जेब में 9 लौंग रख सकते हैं। इससे आपको नजर नहीं लगेगी और आपके पास कभी भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
2. लंबे समय से अगर आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आप इलायची का सहारा ले सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इलायची का बहुत महत्व है। इसका इस्तेमाल पूजा से लेकर हवन तक में किया जाता है। इसके अलावा जो लोग हमेशा अपने साथ इलायची को रखते हैं उन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही उन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
3. काली मिर्च का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं वास्तु शास्त्र में भी किया जाता है। वास्तु नियमों के अनुसार काली मिर्च नकारात्मकता को खत्म करती है। इसलिए इसे अपने साथ रखने से नजर नहीं लगती है। इसके अलावा अगर आपको दूसरों को देखकर ईर्ष्या होती है तो तब भी आप अपने साथ काली मिर्च रख सकते हैं। इससे आप अपने काम पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे, जिससे जीवन में आपको अपार सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें- धन की रहती है कमी, तो नमक के इन उपायों से दूर होंगी सभी परेशानियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines