Success Line in Palmistry: हाथों की लकीरें व्यक्ति के जीवन से संबंधित होती है। माना जाता है कि हाथ की लकीरों से जातक का भविष्य बताया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के हाथों की लकीरों में भाग्य के लिए मुख्य प्रकार के तीन योग बनते हैं। जो जीवन के लिए सुख, समृद्धि और कामयाबी हासिल करने में मददगार साबित होती है। तो आज इस खबर में हस्त रेखा ज्योतिष से जानेंगे कि व्यक्ति के हाथ की कौन सी रेखाएं धन योग के लाभ प्रदान करती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
गजलक्ष्मी योग
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता है, वैसे जातक अपने जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या से परेशान नहीं होते हैं। साथ ही गजलक्ष्मी योग व्यक्ति के जीवन के लिए बेहद ही लाभकारी माना गया है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की लकिरे जब मणिबंध से शुरू होकर भाग्य रेखा शनि पर्वत तक जाती है और साथ ही सूर्य रेखा स्पष्ट तौर पर नजर आती है, तो ऐसे में गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है। यह योग कारोबार में कामयाब बनाने के लिए बेहद शुभ होती है।
यह भी पढ़ें- कल से शुरू होगा खरमास, जानें तुलसी पूजा के विशेष नियम
भाग्य योग
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जब हाथ की रेखाएं गुरु पर्वत या चंद्र पर्वत जाती है, तो उस स्थिति में भाग्य रेखा शुरुआती है। माना जाता है कि भाग्य रेखा बिल्कुल गहरा और साफ नजर आती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, भाग्य रेखा कार्य में सफलता हासिल कराने में मदद कराती है।
कर्तरी योग
हाथों के बीचों-बीच के हिस्सों में शुभ कर्तरी योग दबा होता है। यह रेखा भाग्य रेखा और शनि पर्वत तक जाती है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जब हाथ में कर्तरी योग का निर्माण होता है तो सूर्य और गुरु पर्वत की स्थिति अच्छी होती है। साथ ही यह रेखा शुभ कर्तार योग का निर्माण करता है। माना जाता है कि इस योग से जातक जीवन में काफी तरक्की करते हैं। साथ ही जातक को अपने जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- समुद्र मंथन से निकले थे 14 रत्न, कलयुग में क्या हैं इनके संदेश व महत्व?
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines