हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

घर के पूजा मंदिर में दीपक जलाने के हैं खास नियम, पालन करने पर मां लक्ष्मी करती हैं धन वर्षा

विज्ञापन
Puja Path

Puja Path: ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ के नियम बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार, दीपक जलाने का कुछ खास नियम होते हैं। ऐसी मान्यता है कि घर के मंदिर में दीपक जलाना ही काफी नहीं होता है बल्कि उसकी दिशा का भी ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है। पूजा-पाठ में कुछ चीजों को सही दिशा का ध्यान न रखा जाए तो कई तरह की समस्या आ सकती है। इसलिए वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में दीपक जलाने से संबंधित कुछ खास नियमों के बारे में बताया गया है। तो आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं।

दीपक जलाने का नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में दीपक जलाने और उसकी दिशा का खास ध्यान रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर के मंदिर में दीपक जलाने और दीपक को रखने की दिशा दक्षिण दिशा नहीं होनी चाहिए। अगर आप दक्षिण दिशा में दीपक रखते हैं, तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी गई है। इसलिए कभी भी दीपक की लौह की दिशा दक्षिण दिशा नहीं होनी चाहिए।

ऐसी मान्यता है कि अगर आप घर के मंदिर में दीपक जलाते हैं, तो उसे पूर्व दिशा में ही रखें। ऐसा करने से व्यक्ति का उम्र बढ़ता है। इसके साथ ही उसका स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छी रहती है।

यह भी पढ़ें-घर में सुख-शांति के लिए पितृ पक्ष पर करें ये उपाय, पितरों की होगी कृपा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीपक जलाने के लिए पश्चिम दिशा भी शुभ मानी जाती है। पश्चिम दिशा में दीपक जलाने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप दीपक को उत्तर दिशा में रखते हैं, तो इससे धन का लाभ होता है। ऐसी मान्यता है कि उत्तर दिशा में दीपक जलाने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलती है और घर में धन लाभ होते रहता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें