हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Is Lucky For Which Zodiac Sign: इन 4 राशियों को जरूर पहनना चाहिए सोना, सूर्य-गुरु की कृपा से रातों-रात चमक सकती है किस्मत

Gold Is Lucky For Which Zodiac Signs: क्या अभी सोना पहनना चाहते हैं, लेकिन आपको ये पता नहीं है कि गोल्ड पहनना आपके लिए लकी रहेगा या नहीं? अगर हां, तो इस सवाल का जवाब आपको अपनी राशि के जरिए मिल सकता है. चलिए जानते हैं उन चार राशियों के बारे में, जिनके लिए सोना पहनना शुभ माना गया है.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Gold Is Lucky For Which Zodiac Signs: सोना केवल एक मूल्यवान व चमकीला धातु नहीं है, जो कि केवल दिखावा करने के लिए पहनना चाहिए, बल्कि इसका ज्योतिषीय महत्व भी है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि धातु सोने का संबंध सूर्य ग्रह और गुरु ग्रह से है. जिन लोगों की कुंडली में इन दोनों ग्रहों की कमजोर स्थिति होती है, उन्हें सोना जरूर धारण करना चाहिए. इससे न सिर्फ उनकी कुंडली में सूर्य और गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि हर काम में भाग्य का साथ भी मिलने लगेगा. हालांकि, कुछ राशियों के लिए भी सोना धारण करना लकी रहता है. इसके प्रभाव से कभी भी रातों-रात उनकी किस्मत चमक सकती है.

आज यहां पर आपको उन्हीं चार राशियों के बारे में पता चलेगा, जिनके लिए सोना धारण करना कभी भी बुरा नहीं रहता है.

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मेष राशि के लोग यदि सोना धारण करते हैं तो इन्हें अपने आत्मविश्वास में कभी भी कमी देखने को नहीं मिलेगी. साथ ही करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और जीवन सुख में व्यतीत होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

जिन लोगों की राशि सिंह है, वो भी किसी शुभ दिन देखकर सोना धारण कर सकते हैं. इससे न सिर्फ भाग्य प्रबल होगा, बल्कि हर काम में सफलता मिलनी भी शुरू हो जाएगी. साथ ही समाज में ख्याति मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

विज्ञापन

धनु राशि

यदि धनु राशि वालों के जीवन में सब कुछ सही नहीं चल रहा है तो वो एक बार सोना धारण करके देख सकते हैं. माना जाता है कि धनु राशि वालों को सोना धारण करने से काफी लाभ होता है. एक तरफ जहां सूर्य और गुरु ग्रह का साथ मिलना शुरू हो जाता है, वहीं दूसरी तरफ जीवन में स्थिरता आती है और सपने पूरे होने लगते हैं.

मीन राशि

राशि मेष, सिंह और धुन के अलावा मीन राशि वालों के लिए भी सोना धारण करना शुभ माना गया है. इससे न सिर्फ व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलती है, बल्कि जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव आने भी आरंभ हो जाते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola