Somwar Ke Upay: सोमवार को इन उपायों से संवरता है भाग्य, पैसों की भी नहीं रहती कमी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Somwar Ke Upay: आज 10 अप्रैल 2023 और दिन सोमवार है। हिंदू सनातन धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती की सच्चे मन से पूजा-अर्चना और आराधना से जातक की हर मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है।
सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को भी प्रिय है। शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए कई लोग सोमवार को व्रत भी रखते हैं। मान्यता के मुताबिक सोमवार को व्रत करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। यदि किसी व्यक्ति के विवाह में देरी हो रही है तो सोमवार के दिन व्रत रखने और शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करने से विवाह शीघ्र होता है।
सोमवार के दिन प्रातः काल स्नान करके शिव मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार को खास उपाय भी किए जाते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: