Somwar Ke Upay: आज साल 6 फरवरी 2023, फरवरी महीने का पहला सोमवार और फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा अथवा प्रथमा तिथि है। हिंदू सनातन धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव (Shiv Ji) को समर्पित है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती की सच्चे मन से आराधना से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में धन की भी कमी नहीं रहती है।
सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को भी प्रिय है। शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए कई लोग सोमवार को व्रत भी रखते हैं। मान्यता के मुताबिक सोमवार को व्रत करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। यदि किसी व्यक्ति के विवाह में देरी हो रही है तो सोमवार के दिन व्रत रखने और शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करने से विवाह शीघ्र होता है।
सोमवार के दिन प्रातः काल स्नान करके शिव मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार को खास उपाय भी किए जाते हैं।
सोमवार को करें ये खास उपाय (Somwar Ke Upay)
- सोमवार को भोलेनाथ की आराधना करने के साथ-साथ सफेद, हरा या फिर पीला वस्त्र धारण करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
- सोमवार के दिन भोले शंकर को गंगाजल डालकर जल चढ़ाने और अक्षत अर्पित करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होता है।
- शिव जी को बेलपत्र और धतूरा बहुत ही प्रिय है। इसलिए सोमवार के दिन महादेव को बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से कारोबार में वृद्धि के साथ-साथ नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में जल्द सफलता मिलती है।
- काफी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक संकटों से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो सोमवार के दिन 108 बार ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।
- सोमवार के दिन कच्चे चावल में काला तिल मिलाकर दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती और सभी कष्ट दूर होते होते हैं।
- सोमवार के दिन दूध में चीनी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से बच्चों का पढ़ाई के दिमाग तेज हो और उसे सफलता मिलने लगती है।
- सोमवार के दिन शिवलिंग पर गेंहू चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।
- सोमवार के दिन शिवलिंग पर जौं चढ़ाने से सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
- सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और शीघ्र शादी के योग बनते हैं।
- शीघ्र विवाह या फिर मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग के सामने 5 नारियल चढ़ाने और रुद्राक्ष की माला से ‘ऊं श्री वर प्रदाय श्री नमः’ मंत्र का जाप करने से मनोकामना जल्द पूर्ण होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines