Somwar Ke Upay: आज 19 जून 2023 इस महीने का तीसरा सोमवार है। हिंदू सनातन धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव (Shiv Ji) को समर्पित है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती की सच्चे मन से आराधना से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में धन की भी कमी नहीं रहती है।
सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को भी प्रिय है। शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए कई लोग सोमवार को व्रत भी रखते हैं। मान्यता के मुताबिक सोमवार को व्रत करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। यदि किसी व्यक्ति के विवाह में देरी हो रही है तो सोमवार के दिन व्रत रखने और शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करने से विवाह शीघ्र होता है।
सोमवार के दिन प्रातः काल स्नान करके शिव मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार को खास उपाय भी किए जाते हैं।
सोमवार को करें ये खास उपाय (Somwar Ke Upay)
- सोमवार को भोलेनाथ की आराधना करने के साथ-साथ सफेद, हरा या फिर पीला वस्त्र धारण करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
- सोमवार के दिन भोले शंकर को गंगाजल डालकर जल चढ़ाने और अक्षत अर्पित करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होता है।
- शिव जी को बेलपत्र और धतूरा बहुत ही प्रिय है। इसलिए सोमवार के दिन महादेव को बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से कारोबार में वृद्धि के साथ-साथ नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में जल्द सफलता मिलती है।
- काफी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक संकटों से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो सोमवार के दिन 108 बार ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।
- सोमवार के दिन कच्चे चावल में काला तिल मिलाकर दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती और सभी कष्ट दूर होते होते हैं।
- सोमवार के दिन दूध में चीनी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से बच्चों का पढ़ाई के दिमाग तेज हो और उसे सफलता मिलने लगती है।
- सोमवार के दिन शिवलिंग पर गेंहू चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।
- सोमवार के दिन शिवलिंग पर जौं चढ़ाने से सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
- सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और शीघ्र शादी के योग बनते हैं।
- शीघ्र विवाह या फिर मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग के सामने 5 नारियल चढ़ाने और रुद्राक्ष की माला से ‘ऊं श्री वर प्रदाय श्री नमः’ मंत्र का जाप करने से मनोकामना जल्द पूर्ण होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
16 hrs agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
4 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines