Somvati Amavasya 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या तिथि आज यानी 13 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक है। ऐसे में सोमवती अमावस्या के निमित्त स्नान-दान आज ही किया जाएगा। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यह अमावस्या पितरों को समर्पित भी मानी गई है। ऐसे में इस दिन खास उपाय करने से पितृ दोष समेत तमाम आर्थिक और शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या की रात में किए जाने वाले खास 5 उपाय।
सोमवती अमावस्या के उपाय
सोमवती अमावस्या की रात आटे के 7 दीपक बनाएं। इसके बाद इसे शाम ढलने के बाद किसी पीपल वृक्ष के नीचे रख आएं। मान्यता है कि अमावस्या की रात इस उपाय को करने से मनोकामना पूरी होती है।
सोमवती अमावस्या पर रात को चंद्रमा की पूजा का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से मानसिक स्थिति और भी मजबूत होती है। साथ ही अगर कुंडली में चंद्र दोष है तो उससे भी राहत मिलती है।
सोमवती अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा को तृप्त करने के लिए, तर्पण किए जाते हैं। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन दोपहर के वक्त पितरों के निमित्त इस कार्य को करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें:
पौराणिक मान्यता के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर जो कोई चंद्र देव की पूजा करता है, वह चंद्रमा की कृपा से भाग्यशाली बनता है और उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
सोमवती अमावस्या के दिन शाम के समय पीपल वृक्ष के नीचे एक सरसों के तेल का दीया जलाएं। ध्यान रहे कि दीया ऐसा होना चाहिए जो अगली सुबह तक जलती रहे। मान्यता है कि ऐसा करने से शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines