Somwar Ke Upay : आज 11 सितंबर 2023 और सोमवार है। हिंदू सनातन धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। ऐसे में सोमवार का दिन का भेले भंडारी के भक्तों के लिए खास होता है। सोमवार के दिन शिव जी के भक्त अपने आराध्य की खास तरीके पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही सोमवार के दिन भक्त सोमवारी का व्रत भी रखते हैं।
कहा जाता है कि भोले नाथ बहुत ही भोले हैं और वह तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों के कष्टों को हर उनके सारे संकट समाप्त कर देते हैं।
ऐसे तो शिव जी की लोग हर दिन पूजा-अर्चना करते हैं लेकिन सोमवार के दिन शिव जी की पूजा बेहद शुभ और लाभदायक माना गया है। मान्यता के मुताबिक सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने से उनकी खास कृपा बरसती है। तो जानते हैं सोमवार को शिव जी को प्रसन्न करने के कुछ खास उपायों के बारे में जिससे धन, कर्ज, रिश्ते, स्वास्थ्य सेहत तमाम तरह की परेशानियों से लोगों को छुटकारा मिलता है।
सोमवार को करें ये सरल उपाय…
सोमवार को व्रत रखने से रुके कार्य होते हैं पूर्ण
सोमवार के दिन शिव जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए लोग सोमवार का व्रत भी रखते हैं। मान्यता के मुताबिक सोमवार के दिन शिव जी का व्रत रखने और पूजा अर्चना करने से शिव जी की खास कृपा की प्राप्ति होती है और जातक के रुके हुए कार्य भी पूर्ण हो जाते हैं
शिव पूजा में इन चीजों को करें शामिल
सोमवार के दिन शिव जी का आशीर्वाद पाने और उन्हें प्रशन्न करने के लिए महादेव की विशेष पूजा करनी चाहिए। सोमवार के दिन शिव जी को दूध, बेल पत्र, फूल और फल चढ़ाना शुभ होता है।
शिव जी को प्रसन्न करने का अचूक मंत्र
शिव जी को शीध्र प्रसन्न करने और जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप काफी फल दायक होता है। इससे जातक का भाग्य चमकने लगता है और समस्या खुद व खुद समाप्त होने लगती है।
रुद्राक्ष दान करने से वैवाहिक परेशानियां होती है दूर
मान्यता के मुताबिक सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष का दान करने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती है जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही आर्थिक समस्याएं भी खत्म होने लगती है।
सोमवार को करे सफेद वस्तु का दान
सोमवार के दिन जरूरतमंद को भोजन, कपड़े, धन दान का काफी धार्मिक महत्व है। सोमवार के दिन जरूरतमंदों को चावल, सफेद कपड़ा वस्त्र, सफेद मिठाई, मिश्री, दूध, दूध से बनी चीजें, दही का दान बहुत शुभ माना गया है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines