Som Pradosh Vrat: सोमवार 21 नवंबर 2022 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष है। इसी दिन सोम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। सोमवार होने के कारण इस तिथि का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इस दिन यदि पूर्ण विधि-विधान से भगवान आशुतोष की पूजा की जाए तो व्यक्ति के समस्त पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं।
कब है सोम प्रदोष व्रत और पूजा मुहूर्त (Som Pradosh Vrat)
सोमवार को 21 नवंबर को सुबह शुरू होगी। इसका समापन भी इसी दिन रात्रि में होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस स्थिति में प्रदोष व्रत भी 21 नवंबर को ही रखा जाएगा। पूरे दिन आयुष्मान योग तथा चित्रा नक्षत्र रहने के कारण आप कभी भी भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Som Pradosh Vrat: 21 नवं. को है सोम प्रदोष, ऐसे करें शिव की पूजा तो पूरे होंगे सभी मनोरथ
कैसे करें भगवान शिव की पूजा और उपाय
सोमवार को आने वाली प्रदोष पर यदि भगवान भोलेनाथ को सच्चे मन से केवल मात्र जल भी चढ़ा दिया जाए तो भी पर्याप्त है। इस दिन किए गए सभी कार्यों का अनंत गुणा फल मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन शिव का बेलपत्र के साथ अभिषेक करना चाहिए। उन्हें सफेद चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति की हर इच्छा पूर्ण होती है। यदि संभव हो तो सोमवार का व्रत रखें। ऐसा न कर पाएं तो भी किसी भिखारी को भोजन देकर अपनी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
सोम प्रदोष व्रत पर करें शिवजी के ये उपाय (Pradosh Vrat Upay)
सुख-संपत्ति पाने के लिए उपाय
इस दिन हाथ में जौ का आटा लें। उसे शिव के चरणों में स्पर्श करवाकर उस आटे की रोटियां बनाएं और किसी बैल या सांड को खिला दें। यह उपाय व्यक्ति को कुबेर के समान धनी बना देता है। यह उपाय सूर्यास्त के पहले ही करना चाहिए। सूर्य अस्त होने के बाद इस उपाय को कभी न करें।
यह भी पढ़ें: Ekadashi ke Upay: किसी भी एकादशी पर कर लें ये उपाय, घर में बरसने लगेगा पैसा
हर तरह के भय से मुक्ति के लिए
कुछ लोगों को बिना वजह का डर बना रहता है। कई बार ऐसा नेगेटिव एनर्जी या नकारात्मक शक्तियों के कारण होता है। इस स्थिति में शिवलिंग के आगे देसी घी का दीपक जलाएं। वहां पर बैठकर रुद्राक्ष या चंदन की माला से ‘ॐ नमः शिवाय’ का 108 बार जप करें। प्रत्येक सोमवार को ऐसा करने से सभी प्रकार के भय का नाश होता है। भूत-प्रेत-पिशाच भी इस उपाय से दूर भाग जाते हैं।
सुखी, समृद्ध जीवन के लिए
कई लोग बहुत प्रयासों के बाद भी जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इस स्थिति में सोमवार के दिन गुड़, बालू, राख और मक्खन मिलाकर शिवलिंग का निर्माण करना चाहिए। किसी योग्य पंडित के मार्गदर्शन में इस शिवलिंग की विधिवत पूजा करें। पूजा के बाद इसे निकट के किसी शिव मंदिर में रख आएं। इस उपाय से तुरंत ही सफलता मिलने लगेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
21 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
22 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines