Surya Grahan 2025: 29 मार्च से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य! साल के पहले सूर्य ग्रहण के दिन शनि, शुक्र और बुध की बनेगी गुरु की राशि में युति

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसी दिन शनि ग्रह द्वारा मीन राशि में प्रवेश किया जाएगा, शुक्र और बुध के साथ मीन राशि में 3 ग्रहों की युति बनेगी। आइए जानते हैं इससे किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है?

Surya Grahan 2025 The conjunction of Saturn, Venus, and Mercury in Pisces

मीन राशि में 3 राशियों की युति

विज्ञापन

Surya Grahan 2025: पृथ्वी और चंद्रमा जब सूर्य के बीच आ जाती है तो सूर्य की रोशनी छुप जाती है जिस कारण सूर्य ग्रहण लगता है। इस बार 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि, ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लगने वाला है और ना ही भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा। 29 मार्च को सिर्फ साल का पहला सूर्य ग्रहण नहीं लगने वाला है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन करीब ढाई साल बाद शनि ग्रह, राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। गुरु की राशि में शनि ग्रह द्वारा प्रवेश करेंगे।

शनि, शुक्र और बुध ग्रह की मीन राशि में युति

कुंभ राशि से निकलकर शनि ग्रह द्वारा मीन राशि में प्रवेश किया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार एक राशि में फिर से प्रवेश करने के लिए कर्मफल दाता शनि करीब 30 साल का समय लगाते हैं। गुरु की राशि मीन में शनि गोचर के बाद पहले से इस राशि में स्थित शुक्र और बुध ग्रह, शनि के साथ युति का निर्माण करेंगे जो 3 राशियों के लिए फलदायी रहेगी।

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य ग्रहण वाले दिन शुक्र, शनि और बुध ग्रह द्वारा मीन राशि में युति का निर्माण किया जाएगा। इन तीनों ग्रह की युति से मेष राशि की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होंगे। तरक्की हासिल करने के लिए नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हासिल होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना लाभदायक रहेगी। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बिताएंगे। घर में मेहमानों का आना जाना रहेगा। खुशहाली माहौल रहेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वाद-विवादों से दूर रहेंगे। शनि, शुक्र और बुध ग्रह की खास कृपा हो सकती है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लिए समय अच्छा रहेगा। कई तरह के सकारात्मक बदलाव देख सकेंगे। धन लाभ के खास योग बन सकेंगे। पहले से अधिक आत्मविश्वास रहेगा। जातकों की जिंदगी में कई तरह के बदलाव होने वाले हैं जो आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। मानसिक तौर पर बेहतर महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। वाद-विवादों से दूर रहेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ