Skanda Sashti 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक मास शुक्ल पक्ष में आने वाली षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाता है। इस खास दिन भगवान शिव और मां पार्वती के सबसे बड़े पुत्र कार्तिकेय जी की उपासना की जाती है। इस बार आषाढ़ माह में स्कंद षष्ठी का व्रत कल यानी 11 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। वहीं इस दिन कार्तिकेय जी की पूजा का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 से लेकर दोपहर 12:54 मिनट तक है। हालांकि इस बार स्कंद षष्ठी का व्रत बेहद खास है, क्योंकि इस दिन कई साल बाद रवि योग का संयोग बन रहा है।
स्कंद षष्ठी व्रत रखने के फायदे
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों को संतान का सुख नहीं मिल रहा है। अगर वो ये व्रत रखते हैं और भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं, तो उन्हें जल्द ही संतान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस खास दिन भगवान कार्तिकेय को मोर पंख अर्पित करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
ये भी पढ़ें- शुक्र के गोचर से इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा! जानें कब होगा नक्षत्र परिवर्तन
इन 5 राशियों को होगा लाभ
मेष राशि:
देवी-देवताओं की कृपा से नौकरीपेशा लोगों के अटके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। इसी के साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेसमैन को अगले माह विदेश जाने का मौका मिल सकता है। दुकानदारों की कुंडली में ग्रहों के मजबूत होने के कारण धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं।
मकर राशि:
कार्यस्थल पर नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा नए प्रोजेक्ट को भी समय से पूरा कर लेंगे, जिससे बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न होगा। कारोबारियों की कुंडली में उत्तम धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि:
नौकरीपेशा लोगों को जीवन मे तरक्की मिलेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा और घर में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। जो लोग किसी सरकारी प्रतियोगी परीक्षा की लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, उन्हें प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
कर्क राशि:
व्यापारी की नई योजनाओं से उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। भाग्य का साथ मिलने से नौकरीपेशा लोगों के अटके हुए सरकारी काम पूरे हो जाएंगे। शादीशुदा लोगों की संपत्ति खरीदने की इच्छा इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कारोबारियों का मन इस समय धार्मिक कार्यों में लगेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी।
सिंह राशि:
कारोबारियों की कुंडली में धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पार्टनर संग चल रहे मनमुटाव दूर हो जाएंगे। साथ ही घर में भी सुख, समृद्धि और शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का पूजा-पाठ जैसे मांगलिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे प्रसन्नता रहेगी।
ये भी पढ़ें- स्कंद षष्ठी व्रत में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, भगवान कार्तिकेय के क्रोध का करना पड़ सकता है सामना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
3 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines