Sindoor Rules: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं सुहाग को बनाए रखने के लिए मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और पैर की उंगलियों में बिछिया जरूर पहनती है। ये तीनों श्रृंगार सुहागन होने की निशानी होती हैं। सुहागिन महिलाएं जिस स्थान पर सिंदूर लगाती हैं, उस स्थान को मांग कहते हैं। इस स्थान का विशेष महत्व होता है।
ज्योतिष शास्त्र में सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगाने के कुछ नियम बताएं गए हैं, जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। मान्यता है जो महिला इन नियमों का पालन नहीं करती हैं उनका वैवाहिक जीवन परेशान हो जाता है। तो आइए सिंदूर लगाने के नियमों के बारे में जानते हैं।
सिंदूर लगाने का नियम
अपनी सिंदूरदानी का करें प्रयोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं को अपनी खुद की सिंदूरदानी का प्रयोग करना चाहिए। अक्सर महिलाएं एक दूसरे को सिंदूरदानी में से सिंदूर दे देती हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है। यह आपके सुहाग की निशानी है। इसलिए अपनी सिंदूरदानी में से किसी दूसरे को सिंदूर न दें, बल्कि खुद प्रयोग करें।
यह भी पढ़ें- मां अन्नपूर्णा जयंती कब, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व
दिशा का रखें ध्यान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगाते समय दिशा का जरूर ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि सिंदूर लगाते समय दक्षिण दिशा की तरफ मुंह न करें। ऐसा करने से जीवन पर नकारात्मकता आती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में बुरा प्रभाव डालती है।
मांग में भरे सिंदूर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को मांग में ही सिंदूर भरना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा नहीं करने से मुसीबत आने लगती हैं।
मांग में छिपाएं सिंदूर
सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगाने के बाद मांग को ढ़क लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने से पति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकता है।
मांग पर चुन्नी रखें
सुहागिन महिलाओं को सिंदूर करने के बाद मांग को हमेशा चुन्नी से ढकना चाहिए। मान्यता है ऐसा नहीं करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें- दिसंबर में किस दिन मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ तिथि और नियम
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
10 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines