सुहागिन महिलाएं सिंदूर लगाते समय रखें 5 बातों का ध्यान, वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है असर!

Sindoor Rules: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं का विशेष स्थान है। सुहागिन महिलाएं सुहाग को दर्शाने के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है शास्त्र में सिंदूर लगाने के नियम बताएं गए हैं। तो आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं।

Sindoor Rules

Sindoor Rules

विज्ञापन

Sindoor Rules: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं सुहाग को बनाए रखने के लिए मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और पैर की उंगलियों में बिछिया जरूर पहनती है। ये तीनों श्रृंगार सुहागन होने की निशानी होती हैं। सुहागिन महिलाएं जिस स्थान पर सिंदूर लगाती हैं, उस स्थान को मांग कहते हैं। इस स्थान का विशेष महत्व होता है।

ज्योतिष शास्त्र में सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगाने के कुछ नियम बताएं गए हैं, जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। मान्यता है जो महिला इन नियमों का पालन नहीं करती हैं उनका वैवाहिक जीवन परेशान हो जाता है। तो आइए सिंदूर लगाने के नियमों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

सिंदूर लगाने का नियम

अपनी सिंदूरदानी का करें प्रयोग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं को अपनी खुद की सिंदूरदानी का प्रयोग करना चाहिए। अक्सर महिलाएं एक दूसरे को सिंदूरदानी में से सिंदूर दे देती हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है। यह आपके सुहाग की निशानी है। इसलिए अपनी सिंदूरदानी में से किसी दूसरे को सिंदूर न दें, बल्कि खुद प्रयोग करें।

दिशा का रखें ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगाते समय दिशा का जरूर ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि सिंदूर लगाते समय दक्षिण दिशा की तरफ मुंह न करें। ऐसा करने से जीवन पर नकारात्मकता आती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में बुरा प्रभाव डालती है।

विज्ञापन

मांग में भरे सिंदूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को मांग में ही सिंदूर भरना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा नहीं करने से मुसीबत आने लगती हैं।

मांग में छिपाएं सिंदूर

सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगाने के बाद मांग को ढ़क लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने से पति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

मांग पर चुन्नी रखें

सुहागिन महिलाओं को सिंदूर करने के बाद मांग को हमेशा चुन्नी से ढकना चाहिए। मान्यता है ऐसा नहीं करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ