Palmistry Secrets: पामिस्ट्री यानी हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की कुछ रेखाए साधारण मानी जाती है, पर कुछ बेहद खास होती है. यहां एक ऐसी ही रेखा की बात की जा रही है, जो व्यक्ति के भाग्य को अलग पहचान देती है. हाथ की विशेष रेखा को सीमियन लाइन कहा जाता है. यह रेखा बेहद कम लोगो की हथेली पर दिखती है और जिनके हाथों में होती है, वे अपने फील्ड में शिखर पर होते हैं. यही कारण है कि सीमियन लाइन को बेहद खास और लकी माना जाता है. आइए जानते हैं, यह हाथ में कहां होती है और इसे होने के क्या-क्या लाभ होते हैं?
क्या होती है सीमियन लाइन?
सामान्य रूप से हथेली पर हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा अलग अलग चलती है. जब ये दोनो रेखाए आपस में मिलकर एक सीधी और मजबूत रेखा का रूप ले लेती है, तब उसे सीमियन लाइन कहा जाता है. यह रेखा हथेली के मध्य भाग में साफ नजर आती है.
किस स्थान पर बनती है यह रेखा?
सीमियन लाइन हथेली के उस हिस्से में बनती है, जहा भावनाओ और सोच का संगम माना जाता है. यानी दिल और दिमाग एक साथ काम करते है. यही कारण है कि ऐसे लोग अपने फैसले दिल और तर्क दोनो से लेते हैं.
ये भी पढ़ें: Garuda Purana: गरुड़ पुराण में ये 5 काम बताए गए हैं 5 महापाप, भुगतनी पड़ती है नर्क में भयंकर सजा
ऐसे होते हैं ये लोग!
जिनकी हथेली पर सीमियन लाइन दिखती है, वे तेज दिमाग, आत्मविश्वास से भरे और मजबूत इच्छाशक्ति वाले माने जाते है. ये लोग जोखिम लेने से डरते नही और अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखते है. क्रिएटिव कामों में भी इनकी अलग पहचान बनती है.
धन और करियर पर असर
पामिस्ट्री के अनुसार सीमियन लाइन वाले लोगो के पास धन रुकता है. मेहनत का फल इन्हे जल्दी मिलता है. करियर में ऊंचा पद, व्यापार में लाभ और सही समय पर अवसर मिलना इनके जीवन की खास बात मानी जाती है. आर्थिक परेशानी इनके जीवन में कम समय के लिए आती है.
दोनों हथेलियो पर सीमियन लाइन
अगर किसी व्यक्ति की दोनो हथेलियो पर सीमियन लाइन हो, तो इसे और भी शुभ माना जाता है. ऐसे लोग मौके पहचानने में माहिर होते है. सही निर्णय और सही समय इनकी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है.
महिलाओ के लिए है कितना लाभकारी?
महिलाओ के मामले में सीमियन लाइन को लेकर मत अलग है. कुछ मान्यताओ के अनुसार इन्हे जीवन में संघर्ष अधिक मिल सकता है. पर हथेली के पर्वत, अन्य रेखाए और संपूर्ण बनावट का अध्ययन जरूरी माना जाता है. अकेली सीमियन लाइन से पूरा निष्कर्ष निकालना सही नही माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Guru Pushya Yog 2026 Dates: साल 2026 में 3 बार बनेगा परम लाभकारी गुरु पुष्य योग, जानें डेट और महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines