हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को इन उपायों से धन की होगी बरसात, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

विज्ञापन

Shukrawar Ke Upay: आज साल 2022 के अक्टूबर महीने दूसरा और कार्तिक मास का दूसरा शुक्रवार है। सनातन हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और वैभव-विलास का दिन माना जाता है। शुक्रवार का दिन यानि की मां लक्ष्मी का दिन होता है। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए विधिवत रुप से पूजा करते हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।

इस दिन लोग ज्यादा से ज्यादा कोशिश करते हैं कि वे मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकें जिससे भविष्य में आगे कभी आर्थिक समस्या उत्पन्न ना हो। वैसे तो हर दिन हम किसी न किसी एक भगवान की पूजा करते हैं और सबके महत्व अलग-अलग भी होते हैं लेकिन मां लक्ष्मी के इस दिन की मान्यता ज्यादा होती है।

अभी पढ़ें – पार्टनर के साथ धूमने का बना सकते हैं प्लान, सभी मूलांक वाले यहां जानें आज का अपना राशिफल

विज्ञापन

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन उनकी भलीभांति पूजा-आराधना करने से उनका आशीर्वाद बना रहता है और जीवन में धन की कमी कभी नहीं होती। लेकिन इस दिन कुछ चीजों को नहीं करना चाहिए जिस वजह से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है।

शुक्रवार को इन बातों का जरूर रखें ध्यान (Shukrawar Ke Totke)

  • कभी किसी को भूलकर भी शुक्रवार के दिन धन ना दें और ना ही उधार लें। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन दिया गया धन वापस लौटकर नहीं आता है। इसदिन किसी को कर्ज देने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और संबंध भी खराब होते हैं।
  • वैसे तो आपको कभी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए, लेकिन शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन भूलकर भी महिलाओं, कन्याओं और किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए। उनके बारे में अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। महिलाओं में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनका अपमान करने से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं।
  • शुक्रवार के दिन भूलकर भी चीनी किसी को भी नहीं देनी चाहिए। क्योंकि ज्योतिष में चीनी का संबंध शुक्र और चंद्र दोनो से हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन चीनी देने से आपका शुक्र कमजोर होता है और शुक्र भौतिक सुखों का स्वामी है। शुक्र के नाराज होने से भौतिक सुख-सुवधिओं में कमी आती है और आर्थिक स्थिति भी खराब होती है।
  • किसी से अपशब्‍द या गलत बात न बोलें। कोशिश करें उस दिन किसी से झगड़ा ना हो वरना माता लक्ष्‍मी आप से अप्रसन्‍न हो जाएंगी। फिर आपके साथ धन संबंधी समस्‍याएं शुरू हो जाती हैं और जिस की वजह से आपके ऊपर कर्ज बढ़ जाता है। वही घर में रह रहें लोगों का स्वास्थ्य भी खराब होने लगता हैं और दूसरी तरफ व्‍यापार के धंधे में नुकसान होने लगता है।

अभी पढ़ें – दिवाली पर ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन की कभी नहीं होगी कमी

विज्ञापन
  • शुक्रवार के दिन अगर आप व्रत-पूजन नहीं भी करते हैं, तो तामसिक भोजन खासतौर पर मांसाहार और मदिरा के सेवन से परहेज रखना चाहिए। इस दिन पूर्ण सात्विक भोजन करना चाहिए। अगर संभव हो सके तो इसको आप अपनी आदत भी बना लें।
  • साफ-सुथरे किचन में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इससे घर में वैभव और सुख-शांति का प्रवाह निरंतर होता रहता है। भूलकर भी रात के समय किचन में गंदे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए, इससे लक्ष्मी माता रूठ जाती है और घर में अशांति फैल जाती है। साथ ही स्वास्थ्य के खराब रहने की आशंका बनी रहती है।
  • शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के साथ नारायण की भी पूजा करनी चाहिए। लक्ष्मी के साथ नारायण की पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और दोनों का आशीर्वाद भी बना रहता है। अगर संभव हो सके तो सुबह या शाम किसी भी एक समय मीठा घर में जरूर बनाना चाहिए और उसको सबसे पहले घर की सबसे बड़ी स्त्री को देना चाहिए।

अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola