Shukrawar Ke Upay: क्या आप भी आर्थिक समस्या से परेशान हैं? कर्ज से मुक्ति पाने का कोई सही रास्ता नजर नहीं आ रहा है? दिन-रात मेहनत करने के बाद भी पैसे हैं कि रुकने का नाम नहीं लेते हैं? तो ऐसी स्थिति में आप मां लक्ष्मी के उपाय को अपना सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाती है उसे जीवन में कभी भी पैसों से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति के घर पर सदा मां लक्ष्मी विराजमान रहती हैं।
घर में साफ-सफाई रखने के अलावा परिवार में खुशी का माहौल रहने से मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने पर भी मां लक्ष्मी की खास कृपा हो सकती है। आज हम आपके लिए शुक्रवार रात के कुछ अचूक उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाने से आपको आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा और आप पर अपार धन की बरसात रहेगी। आइए आपको शुक्रवार की रात किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताते हैं।
शुक्रवार की रात करें मां लक्ष्मी की पूजा
ज्योतिष शास्त्र में सभी देवी-देवताओं के लिए हर दिन का खास महत्व है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि शुक्रवार की सुबह ही नहीं रात में भी खास तरह की पूजा करना फलदायी होता है। शुक्रवार की सुबह तुलसी में जल अर्पित करना शुभ होता है। ठीक वैसे ही सूर्यास्त के बाद तुलसी के समक्ष दीया जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की खास कृपा होती है।
आर्थिक संकटों से मिलेगा छुटकारा
अगर आप धन संबंधित परेशानी का सामना कर रहे हैं तो शुक्रवार का उपाय अपना सकते हैं। शुक्रवार की रात मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है। तुलसी के समक्ष दीया जलाने के अलावा मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं और उनके आगे गुलाब की अगरबत्ती भी जलाएं। इस तरह से पूजा करने से आप पर मां लक्ष्मी की खास कृपा हो सकेगी।
व्यापार में आ रही परेशानियां होंगी दूर
कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर करने के लिए शुक्रवार की रात आप उपाय अपना सकते हैं। बस आपको एक गुलाबी रंग का कपड़ा लेना होगा, उस पर आपको श्री यंत्र के साथ अष्ट लक्ष्मी की फोटो को स्थापित करना होगा। इस उपाय से आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी। साथ ही कामकाज में आ रहीं सभी दिक्कतें भी दूर होंगी।
नहीं होगी धन की कमी
एक लाल रंग का कपड़ा लें और उसमें 7 सफेद कौड़ी को बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे हमेशा आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। तिजोरी के अलावा आप जहां पैसे रखते हैं या अपने पर्स में भी कौड़ी को जरूर रखें। इस उपाय से आप पर मां लक्ष्मी की खास मेहरबानी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
23 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines