Shukrawar Ke Upay : हिंदू सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मान्यता के मुताबिक जिस भी घर में माता लक्ष्मी का वास होता है, वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती। लोग सुखी, शांति और संपन्नता में जीवन व्यतीत करते हैं।
वहीं ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, प्रेम, आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य और वैभव के कारक माना गया है। ऐसे में शुक्रवार के दिन लोग मां लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्र देव की भी पूजा-अर्चना करते हैं।
ऐसे में आज हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप माता लक्ष्मी के साथ ही शुक्र देव को भी प्रसन्न कर सकते हैं।
शुक्रवार को करें ये छह आसान उपाय (Shukrawar Ke Upay)
- आज शुक्रवार के सफेद रंग के वस्त्र पहन कर माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित कर ‘श्रीसूक्त’ श्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातक की आर्थिक उन्नति होने लगती है।
- आज शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में 5 पीली कौड़ी, थोड़ी सी केसर और एक चांदी के सिक्के को बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में धन आने लगता है और जातक को धीरे-धीरे पुराने कर्जों से भी छुटकारा मिलने लगता है।
- यदि किसी पति-पत्नी में तनाव रहता है तो उन्हें शुक्रवार के दिन अपने शयन कक्ष में अपनी कोई प्यारी सी तस्वीर लगानी चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में तनाव दूर होता है और जीवन में खुशियां आती है।
- अगर आपको नौकरी, व्यापार या फिर किसी भी काम में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है तो आपको शुक्रवार के दिन काली चीटियों के सामने चीनी डालना चाहिए। साथ ही इस दिन काम के लिए घर से निकलते वक्त थोड़ा सा मीठा दही खाकर निकलना चाहिए।
- स्वास्थ्य, संतान और संपत्ति की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी स्वास्थ्य, संपत्ति और संतान के साथ-साथ जातक को सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।
- शुक्रवार के दिन प्रात: काल गौ-माता के लिए कम से कम एक रोटी बनाएं और पहली रोटी उन्हें खिलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं जातक पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।)
और पढ़िए – आज का राशिफल यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines