इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, कर्क राशि में शुक्र-सूर्य युति से होगा लाभ ही लाभ

Shukraditya Yoga: जुलाई 2024 में कर्क राशि में शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के सकारात्मक असर से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे?

Surya-Shukra-Yuti

Shukraditya Yoga: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन से अनेक योग बनते हैं, जो सभी राशियों पर व्यापक असर डालते हैं। शुभ ग्रहों में से एक शुक्र रविवार 7 जुलाई, 2024 की सुबह 6 बजकर 9 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, मंगलवार 16 जुलाई की दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर ग्रहाधिपति सूर्य भी मिथुन राशि के निकल कर इसी राशि में गोचर करेंगे। इन राशि में इन दोनों ग्रहों की युतियों से बहुत ही शुभ शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह योग बेहद सकारात्मक रहने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

शुक्रादित्य योग का राशियों पर असर

कर्क राशि:

कर्क राशि में शुक्र-सूर्य युति से इस राशि के जातकों के जीवन में अनेक सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जो सभी कार्यों को सफल बनाने में आपकी सहायता कर सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मेलजोल आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। रुके हुए काम में प्रगति होगी। स्टूडेंट्स के करियर में विशेष प्रगति होने के योग हैं। व्यापार में विस्तार होने से लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। मैरिड जातकों का यह समय काफी मधुरमय रहने की संभावना है।

विज्ञापन

कन्या राशि:

कर्क राशि में बनने वाले शुक्रादित्य योग के असर से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। आपकी आय में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। नए काम या व्यवसाय की शुरूआत होने के योग बन रहे हैं। धन का प्रवाह तेज होने से लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन स्थिर और सुखमय रहेगा। कारोबारियों के लिए यह उन्नति का समय सिद्ध हो सकता है। साझेदारी के बिजनेस में विशेष मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स जातकों के लिए समय शुभ है। वे नए प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ सकते हैं।

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में शुक्र और सूर्य की युति लाभकारी साबित हो सकता है। शेयर बाजार से आपको रिटर्न मिलने की संभावना है। कारोबार में नए वेंचर की शुरुआत हो सकती है। नए निवेश प्राप्त होने की उम्मीद है। जिन जातकों की मैरिड लाइफ में दिक्कतें हैं, वे समाप्त हो जाएंगी। संतान प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों की कृपा से अच्छा धन अर्जित करेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त होने से हर काम में तेजी आएगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ