Shukraditya Rajyog: इन 3 राशियों को मिलेगा यश, प्रतिष्ठा और अपार धन, धनु राशि में बनेगा 'शुक्रादित्य राजयोग'

Shukraditya Rajyog: 20 दिसंबर, 2025 को धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है, जिससे 3 राशियों के लिए यश, प्रतिष्ठा और अपार धन प्राप्ति के योग बनेंगे. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं और चेक करें क्या इन राशियों में आप भी शामिल हैं?

shukraditya-yog

Shukraditya Rajyog: 16 दिसंबर, 2025 को धनु संक्रांति है. इस दिन ग्रहों के स्वामी सूर्य वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे, जो गुरु बृहस्पति की राशि है. इसके बाद 20 दिसंबर को शुक्र ग्रह भी धनु राशि में गोचर कर जाएंगे, जो सुख, वैभव, ऐश्वर्य, भोग, विलासिता, प्रेम और पत्नी-सुख के कारक ग्रह हैं. शुक्र के धनु राशि में प्रवेश करते हैं, उनकी युति वहां बैठे सूर्य से होगी. इन दोनों के मिलन से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जिसे शास्त्र में बेहद फलदायी माना जाता है.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि सूर्य आत्मा, नेतृत्व, सम्मान और सत्ता के कारक हैं और जब वे शुक्र के साथ युति कर शुक्रादित्य राजयोग बनाते हैं, तो जातक को प्रतिष्ठा के साथ ऐश्वर्य प्रदान करते हैं. यह योग धन-संपत्ति के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान, प्रसिद्धि और प्रभावशाली व्यक्तित्व देता है. व्यक्ति समाज में आकर्षण का केंद्र बनता है. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों को इस योग से यश, प्रतिष्ठा और अपार धन प्राप्त होने की संभावना है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

धनु राशि में बन रहा शुक्रादित्य राजयोग वृषभ राशि वालों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलेगा. करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है. वरिष्ठ लोगों से सहयोग प्राप्त होगा. धन से जुड़े रुके कार्य पूरे होंगे. निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. परिवार और दांपत्य जीवन में सुख और संतुलन बना रहेगा. जीवन स्तर में स्पष्ट सुधार महसूस होगा. सरकारी या बड़े संस्थानों से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. संपत्ति या वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह राजयोग यश और सम्मान दिलाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में पहचान मजबूत होगी. नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी. व्यापार में विस्तार और नई साझेदारियों से लाभ होगा. धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे. प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. समाज में प्रभाव और लोकप्रियता बढ़ेगी. कानूनी या प्रशासनिक मामलों में राहत मिल सकती है. लंबे समय से की गई मेहनत अब रंग लाती दिखाई देगी.

धनु राशि

धनु राशि में शुक्रादित्य राजयोग का बनना आपके लिए विशेष शुभ संकेत दे रहा है. आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. करियर में उन्नति के प्रबल योग बनेंगे. रचनात्मक और सलाहकारी क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिल सकती है. धन-संपत्ति में वृद्धि होगी. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा. जीवन में सुख, वैभव और स्थिरता का अनुभव करेंगे. विदेश या लंबी यात्रा से जुड़े अवसर लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं. शिक्षा और ज्ञान से जुड़े कार्यों में नई उपलब्धि प्राप्त होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ