---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Uday: 23 मार्च से 3 राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र, धन-दौलत बढ़ने के साथ मान-सम्मान में होगी वृद्धि!

Shukra Uday 2025: 23 मार्च से 3 राशियों पर धन वैभव और सुख-समृद्धि के दाता शुक्र मेहरबान होने वाले हैं। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Uday 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक राशि से दूसरी राशि में ग्रहों द्वारा समय-समय पर परिवर्तन किया जाता है। इस दौरान ग्रह वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं। जबकि, किसी राशि में ग्रह अस्त या उदय अवस्था में भी रहते हैं। नौ ग्रहों में सबसे ज्यादा प्रभावशाली ग्रह शुक्र माने गए हैं। धन-वैभव, सुख-समृद्ध और मान-सम्मान के दाता शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। मार्च में शुक्र अस्त और उदय दोनों अवस्था में रहने वाले हैं।

मार्च में कब होंगे शुक्र ग्रह अस्त और उदय?

द्रिक पंचांग के अनुसार 19 मार्च बुधवार को शुक्र ग्रह द्वारा मीन राशि में अस्त अवस्था में रहा जाएगा। इसके कुछ दिन बाद 23 मार्च रविवार को मीन राशि में शुक्र उदय होंगे। शुक्र के उदित होने से 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि 23 मार्च से किन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है?

---विज्ञापन---

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लिए मीन राशि में शुक्र का उदय होना लाभकारी रहेगा। लोगों के बीच मान और सम्मान में वृद्धि होदी। भूमि-भवन, गाड़ी आदि की इच्छाएं पूरी होंगी। करियर में सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। मन में एक अलग उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। सैलरी बढ़ने की बात चल सकती है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। पहले की तुलना में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम संबंधित मामले में सफलता मिल सकेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफल रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

---विज्ञापन---

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लिए शुक्र उदय होना फलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे जो आय वृद्धि और पदोन्नति वाले रहेंगे। नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। बिजनेस को बढ़ाने का सोचेंगे। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। बुद्धि में वृद्धि होगी और कार्य को सही तरीके से करने में सफल रहेंगे। हर क्षेत्र में उन्नति हासिल करेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास पहले से मजबूत रहेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए शुक्र का उदय हो लाभकारी रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और जिस काम को करने का ठान लेंगे, उसमें जरूर सफल होंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं काम की साबित हो सकती हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। निवेश का सोच सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। तनाव से दूर रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। नई चीजें खरीद सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Mar 07, 2025 07:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola