हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन 3 राशियों पर छा सकते हैं बदहाली के संकट, शुक्र उदय इनके लिए है बेहद अशुभ

Shukra Uday 2024: शुक्र ग्रह के उदय से जहां अधिकांश राशियों के लिए लाभकारी योग बन रहे हैं, वहीं 3 राशियों के लिए प्रतिकूल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन पर क्या नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है?

विज्ञापन

Shukra Uday 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कभी-कभी शुभ ग्रह भी कुछ राशियों की जातकों को परेशानी, कष्ट और संकट में डाल देते हैं। लगभग 50 दिन तक अस्त रहने के बाद शुभ ग्रह शुक्र उदित हो चुके हैं। उनका उदय होना, जहां अधिकांश राशियों के लिए शुभ है, तो वहीं 3 राशियों के लिए काफी नकारात्मक है। आइए जानते हैं, शुक्र के उदय होने से किन 3 राशियों की जातकों के जीवन पर क्या नेगेटिव असर पड़ने की प्रबल संभावना है?

शुक्र उदय का राशियों पर असर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर शुक्र के उदय होने से काफी नेगेटिव असर होने के योग बन रहे हैं। धन की आमद में कमी आएगी। बहुत प्रयासों के बाद अभी अच्छी नौकरी मिलने की संभावना अभी कम है। इससे आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो जाएगी। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ने के योग हैं। रिश्तेदारों से झगड़े बढ़ सकते हैं। व्यापार में लागू की गई योजनाएं असफल सिद्ध हो सकती है। लाभ के मार्जिन में बुरी तरह से गिरावट आने के योग हैं। स्टूडेंट्स के करियर में बाधाएं आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने के योग हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर शुक्र के उदय से प्रतिकूल असर पड़ने के योग बन रहे हैं। सौभाग्य वृद्धि अवरुद्ध हो सकती है। बेरोजगारों की परेशानियां अभी खत्म होने की संभावनाएं नहीं बन रही हैं। व्यापार में अभी कोई नया निवेश करने से बचें, नुकसान बढ़ने की आशंका है। मानसिक तनाव से निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। विचारों में संकीर्णता बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कलीग से खटपट हो सकती है। मित्रों से धोखा मिल सकता है। बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। आय में कमी आने से परिवार के सदस्य आपसे असंतुष्ट रह सकते हैं।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के जीवन पर शुक्र के उदय होने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पड़ोसियों से अनबन होने के योग हैं, किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो सकता है। इससे सामाजिक प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यापारियों की कारोबारी यात्राएं उनके हक में नहीं होने के योग दर्शा रहा है। नए लोगों पर भरोसा करने से भारी नुकसान हो सकता है। शिक्षण कार्य से जुड़े व्यक्ति या संस्थान की इनकम घट सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों की नौकरी छंटनी की वजह से जा सकती है। अभी यात्राएं करने से बचें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। यात्रा में सामान की चोरी हो सकती है। स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशानी का कारण बन सकती है।

ये भी पढ़ें: पुरी जगन्नाथ रथयात्रा 7 जुलाई से, राजा के वंशज सोने के झाड़ू से करेंगे रास्ते की सफाई

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Sawan 2024: ऐसे हुई बेलपत्र की उत्पत्ति, इसलिए भगवान शिव को है प्रिय, जानें कथा और महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola