30 जून से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, द्विग्रही योग से होगा बंपर धन लाभ

Shukra Surya Yuti: जब शुक्र और सूर्य की युति पर जब किसी अन्य ग्रह का कोई असर नहीं रहता है, तब उनकी युति यानी शुक्रादित्य योग का सर्वोत्तम शुभ प्रभाव होता है। 30 जून से बनने वाले इस द्विग्रही योग से 5 राशियों को बंपर धन लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी है?

shukra-surya-yuti.
विज्ञापन

Shukra Surya Yuti: वैदिक ज्योतिष में शुक्र और सूर्य की युति को बेहद शुभ बताया है। यह युति और भी शुभ होती है, जब इस पर किसी अन्य ग्रह का प्रभाव न हो, तब इसे ‘शुद्ध शुक्रादित्य’ योग माना जाता है। 30 जून से मिथुन राशि में शुक्र-सूर्य की युति पर किसी भी शुभ-अशुभ ग्रहों की कोई दृष्टि नहीं होने से यह योग बेहद शुभ प्रभाव देने के योग बना रहा है। इससे 5 राशियों के जातकों के जीवन में अच्छे बदलाव आने की संभावना है, करियर और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, अनेक स्रोतों से बंपर धन लाभ हो सकता है।

द्विग्रही योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर शुक्र और सूर्य की युति का बेहद अनुकूल प्रभाव पड़ने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों की कॉन्फिडेंस और पर्सनालिटी में निखार आएगा। करियर की मजबूती के लिए नई योजना पर काम करने से एग्जाम में अच्छे रिजल्ट आएंगे। कैंपस सेलेक्शन से अच्छी सैलरी की जॉब मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति से आय बढ़ेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि:

शुद्ध शुक्रादित्य योग के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों के जीवन पर काफी शुभ असर होने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों के एडमिशन अच्छे कॉलेज या संस्थान में होने के योग हैं। आपके प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल लेवल पर सेलेक्ट किया जा सकता है। आपको को अच्छी धन राशि भी मिल सकती है। नए व्यवसाय की शुरुआत होने योग हैं, इसके लिए धन की व्यवस्था में सफलता मिलेगी।

तुला राशि:

तुला राशि के जातकों पर शुक्र-सूर्य की युति का सकारात्मक असर होने की संभावना है। धन की आमद में बढ़ोतरी होगी। नौकरी पेशा जातकों का तबादला उनकी पसंद के विभाग में होने के योग हैं। घर में अध्ययन-अध्यापन का माहौल रहेगा, बच्चे परीक्षा में टॉप कर सकते हैं। इस युति के शुभ असर से व्यावसायियों को बंपर लाभ होने की उम्मीद है। कारोबार का फैलाव देश से विदेश तक हो सकता है।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के जीवन में शुक्रादित्य योग के असर से भाग्योदय हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होने से धन संकट दूर होने के योग हैं। धन-धान्य में वृद्धि से रहन-सहन और जीवनस्तर ऊंचा होगा। स्टूडेंट्स जातकों की कम्यूनिकेशन स्किल बेहतर होने की संभावना है, जो उन्हें जॉब की इंटरव्यू में सफलता दिलाएगा। ऑफिस में अधिकारियों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन

मीन राशि:

शुक्र और सूर्य की युति से मीन राशि के जातकों के जीवन में एक नई शुरुआत हो सकती है। करियर, व्यापार और नौकरी एक जबरदस्त उछाल आ सकता है। लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश में लोगों की मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब लग सकती है। अचानक धन प्राप्ति की संभावना हैं। किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिलने के योग हैं। शिक्षा जगत से जुड़े व्यक्तियों को पुरस्कार मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ