बढ़ेगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, कर्क राशि में शुक्र-सूर्य युति है इनके लिए अलाभकारी

Shukra Surya Yuti: शुक्र और सूर्य भिन्न-भिन्न स्वभाव के ग्रह हैं और उनके फल देने की क्षमता भी भिन्न है। जब ये दोनों ग्रह युति (संयोग) करते हैं, प्रायः उनका असर शुभ होता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए ये नेगेटिव भी होते हैं। आइए जानते हैं, जुलाई 2024 में कर्क राशि में इनकी युति किन 3 राशियों के लिए अलाभकारी है?

Surya-Shukra-Yuti

Shukra Surya Yuti: ग्रहों के गोचर और उनकी युति से बने शुभ योग सभी राशियों के लिए हमेशा शुभ नहीं होता है। जुलाई 2024 में शुक्र और सूर्य ग्रह कर्क राशि में युति कर रहे हैं, जो अधिकांश राशियों के लिए बेहद शुभ और फलदायी हैं, लेकिन 3 राशियों के लिए यह युति अलाभकारी है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या नकारात्मक असर होने की संभावना है?

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में शुक्र और सूर्य की युति प्रतिकूल होने के योग के योग दर्शा रहा है। शेयर बाजार में निवेश किया गया आपका धन डूब सकता है। अभी नया निवेश करने से बचें। कारोबार में शुरू किए नए वेंचर से धन की हानि हो सकती है। मैरिड लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं, अलगाव होने की आशंका है। नौकरीपेशा जातकों की अधिकारियों से बहस हो सकती है। आय में कमी आएगी। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन में कर्क राशि में शुक्र-सूर्य युति से अनेक पहलुओं पर नेगटिव असर होने के योग बन रहे हैं। मानिसक तनाव बढ़ेगा, आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वाभाव में उग्रता बढ़ेगी। आप लोगों से बेवजह विवाद में उलझ सकते हैं। मामला पुलिस थाने तक पहुंच सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल होगी। नए लोगों से मेलजोल आपको गलत रास्ते की ओर ले जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के करियर में बाधाएं आने की संभावना है। व्यापार में लाभ के मार्जिन में कमी आएगी। मैरिड जातकों को रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के जीवन पर कर्क राशि में बनने वाले शुक्रादित्य योग का असर नकारात्मक सिद्ध हो सकता है। आपकी आय में अप्रत्याशित कमी आ सकती है। नए काम या व्यवसाय की शुरूआत के आपके प्रयास असफल हो सकते हैं। धन की आमद घटने से रहन-सहन के स्तर में गिरावट आएगी। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। कारोबारियों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। साझेदारी के बिजनेस में घाटा होने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों को बेहद संभल कर चलने की आवश्यकता है, बिल्कुल भी डिसिप्लिन न तोडें। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ