Shukra Surya Yuti in June 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और राशियों का खास संबंध बताया जाता है। जब भी कोई ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी राशियों पर होता है। एक राशि में रहकर ग्रहों द्वारा युति का निर्माण किया जाता है। साल 2025 के छठवें यानी जून महीने में सूर्य और शुक्र युति बनाएंगे। ऐसे में दोनों ग्रह शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। धन, वैभव, सुख-सुविधा के कारक ग्रह शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य की युति किन 3 राशियों के लिए उत्तम साबित हो सकती है? आइए जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग लाभकारी रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रमोशन और आय वृद्धि का योग है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय रुका काम जल्द पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने की योजना फलीभूत रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। आपका भाग्य चमकेगा। कारोबार में उन्नति होगी। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी करने वालों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। आपसी संबंध सुधर सकेंगे। विवादों से दूरी बनी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। तरक्की हासिल कर सकेंगे। सूर्य और शुक्र की युति आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुक्र और सूर्य की युति आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आय वृद्धि के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। करियर में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपको मेहनत का शुभ फल मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोगों का साथ भी मिलेगा। व्यापारियों के लिए समय मुनाफे वाला रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।