---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Surya Yuti: शुक्र-सूर्य की युति से 3 राशियां होंगी मालामाल, नौकरी, व्यापार और प्यार के मामले में रहेंगे खुशकिस्मत!

Shukra Surya Yuti: शुक्र गोचर के बाद सूर्य ग्रह के साथ धन-वैभव के देता ग्रह के साथ युति बनेगी, जो 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगी।

---विज्ञापन---

Shukra Surya Yuti 2025: सूर्य और शुक्र दोनों ग्रह की मेहरबानी अगर किसी जातक पर हो जाती है तो कोई चाहकर भी उनकी किस्मत को चमकने से रोक नहीं सकता है। साल 2025 में दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। नवग्रहों में से एक शुक्र ग्रह है जिन्हें धन-वैभव, संपत्ति और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। वो 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में अपना साल का आखिरी राशि परिवर्तन 20 दिसंबर को करेंगे। जबकि, सूर्य ग्रह द्वारा आखिरी राशि परिवर्तन 16 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

दिसंबर 2025 में दोनों ग्रह धनु राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में सूर्य-शुक्र की युति बनेगी जो 12 राशियों में से 3 राशियों के लोगों के लिए लाभकारी रहेगी। आइए जानते हैं वो 3 खुशकिस्मत राशियां कौन सी होंगी?

---विज्ञापन---

सूर्य और शुक्र गोचर दिसंबर 2025

16 दिसंबर 2025, मंगलवार को सूर्य ग्रह द्वारा धनु राशि में प्रवेश किया जाएगा। सुबह 04 बजकर 26 मिनट पर सूर्य, धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 20 दिसंबर 2025, शनिवार को शुक्र ग्रह द्वारा धनु राशि में प्रवेश किया जाएगा राशि परिवर्तन किया जाएगा। 20 दिसंबर, शनिवार को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर धनु राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य-शुक्र की युति फलदायी रहेगी। दोनों ग्रहों की खास कृपा होने से व्यक्ति को कई तरह से फायदा हो सकेगा। नौकरी, व्यापार, करियर और प्यार के मामले में लाभ होगा। जातकों के लिए आने वाला समय कई तरह उत्तम साबित होगा। प्रेमी और प्रेमिका के बीच चल रहे विवाद दूर हो सकेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन वृद्धि के योग बनेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया बिजनेस शुरू करेंगे, जिसमें तरक्की हासिल हो सकेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का प्रस्ताव मिल सकता है। आय के साथ पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जातकों के लिए समय उत्तम साबित होगा। जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा। छात्रों को सफलता हासिल होगी। प्यार के मामले में भी सफल रहेंगे।

कुंभ राशि

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपसी मतभेद दूर होगा। नए परिवार से जुड़ेंगे। नई पहचान मिलेगी। अपनी काबिलियत से आप लोगों के बीच अलग पहचान बना सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकेगा। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आय वृद्धि के योग बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Guru Yuti 2025: नए साल से 3 राशियों पर गुरु-चंद्रमा मेहरबान!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 16, 2024 03:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola