Shukra Surya Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, समय-समय पर प्रत्येक ग्रह गोचर करता है। नवग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से हर माह किसी न किसी ग्रह की अन्य ग्रह संग युति होती है, जिसे आम भाषा में मिलन कहा जाता है। दो ग्रहों का जब मिलन होता है, तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव हर एक व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। चलिए जानते हैं सितंबर माह में किन-किन ग्रहों की युति हो रही है और उसका प्रभाव किन-किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा।
कब होगी शुक्र और सूर्य की युति?
वैदिक पंचांग के अनुसार, ये माह खत्म होने से पहले 30 सितंबर 2024 को शुक्र देव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर यानी प्रवेश करेंगे। जहां पर पहले से सूर्य देव विराजमान होंगे। बता दें कि पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सौंदर्य और ऐश्वर्य के कारक शुक्र देव हैं। जिन लोगों का जन्म इस नक्षत्र में होता है, वो काफी भाग्यशाली होते हैं। समाज में उन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है। इसके अलावा इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है।
ये भी पढ़ें- Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम
सूर्य-शुक्र की युति का राशियों पर असर
मेष राशि
शुक्र के नक्षत्र में शुक्र और सूर्य की युति मेष राशि के जातकों के लिए शुभ होती दिखाई दे रही है। आने वाले समय में इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे उन्हें काफी सकारात्मक महसूस होगा। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसका वो डटकर सामना करेंगे। इसी के साथ आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बिजनेसमैन को निवेश से भी अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए भी ये युति शुभ रह सकती है। कारोबारियों को निवेश से उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। ऑफिस में इस राशि के जातकों के काम की प्रशंसा हो सकती है। दुकानदारों को नए कस्टमर मिलेंगे, जिससे कामकाज में तेजी आएगी। स्टूडेंट जातकों को भी इस माह प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल हो सकते हैं। वहीं जिन लोगों की इसी साल शादी हुई है, उनकी लव लाइफ में भी प्यार बरकरार रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक सेहत से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
तुला राशि
मेष और कर्क राशि के लोगों के अलावा तुला राशि के जातकों के लिए भी सितंबर का महीना अच्छा रह सकता है। इस दौरान कई अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। स्टूडेंट जातक ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे प्रतियोगी परीक्षा में वो अच्छे से प्रदर्शन कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के आय के नए स्रोत बनेंगे। इसी के साथ मित्रों संग संबंध मधुर होंगे और लव लाइफ में खुशियों का आगमन होगा।
ये भी पढ़ें- Mangal Vakri 2024: मंगल की उल्टी चाल से ये 3 राशियां होंगी मालामाल! 88 दिन में दिखेगा असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
11 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines