Mahayuti 2026: शुक्र-सूर्य और चंद्र की महायुति से होगा इन 3 राशियों को धन लाभ, जनवरी में सेहत भी रहेगी अच्छी

Mahayuti 2026 Horoscope: साल 2026 के पहले महीने जनवरी में मकर राशि में शुक्र ग्रह, सूर्य ग्रह और चंद्र ग्रह साथ में विराजमान होंगे. इस घटना को ज्योतिष शास्त्र में महायुति कहा जाता है. चलिए जानते हैं कि इस महायुति से 2026 में जनवरी माह में किन 3 राशियों को लाभ होगा.

Mahayuti 2026

Credit- News24 Graphics

Mahayuti 2026 Effect On Zodiac Sign: धन-प्रेम के दाता ‘शुक्र’ ग्रह का 13 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजे के आसपास मकर राशि में गोचर होगा, जिसके अगले दिन 14 जनवरी 2026 को दोपहर में करीब 3 बजे ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ भी मकर राशि में कदम रखेंगे. वहीं, मानसिक स्थिति के दाता ग्रह ‘चंद्र’ का 18 जनवरी 2026 को मकर राशि में गोचर होगा. 4 दिन बाद होने वाला ये गोचर दोपहर में 5 बजे के आसपास होगा.

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब महायुति बनती है तो ग्रहों की ऊर्जा पहले से ज्यादा मजबूत हो जाती है, जिस कारण राशियों पर गोचर के मुकाबले अधिक प्रभाव पड़ता है. चलिए जानते हैं साल 2026 के पहले महीने जनवरी में किन 3 राशियों का भाग्य शुक्र ग्रह, सूर्य ग्रह और चंद्र ग्रह की महायुति से उदय होगा.

मकर राशि:-

मकर राशि में बनने वाली शुक्र ग्रह, सूर्य ग्रह और चंद्र ग्रह की महायुति मकर राशि वालों के लिए अशुभ नहीं रहेगी. यदि आप संपत्ति खरीदने या बेचने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए 13 जनवरी से लेकर 18 जनवरी 2026 तक का समय शुभ है. इस डील से आपको उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेंगे. जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें अपने मुनाफे में तेजी देखने को मिलेगी. इसके अलावा इस महीने में आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा. हालांकि, नौकरीपेशा जातकों को मेहनत के बाद ही प्रत्येक काम में कामयाबी मिलेगी.

सिंह राशि:-

साल 2026 का पहला महीना जनवरी सिंह राशि वालों के लिए उम्मीद से बेहतर रहेगा. आयात-निर्यात संबंधी कारोबार से जुड़े जातकों को अच्छा-खासा आर्थिक लाभ होगा. साथ ही कारोबार में नए साझेदारों का साथ मिलेगा. इसके अलावा पुराने साझेदारों के मन-मुटाव मिटाने में आप कामयाब होंगे. नौकरीपेशा जातकों के लिए ये महीना अच्छा व्यतीत होगा. अगर आप अधिकारियों से उलझे बिना अपना काम करेंगे तो किसी बड़ी परेशानी में नहीं फंसेंगे. स्वास्थ्य में भी आपको जनवरी के महीने में सुधार देखने को मिलेगा.

कुंभ राशि:-

मकर राशि और सिंह राशि के अलावा कुंभ राशि वालों का भाग्य भी साल 2026 में बुलंदियों पर रहेगा. खासकर, जनवरी माह में पुरानी इच्छाओं के पूरा होने की संभावना है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी से भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा. इसके अलावा घर वालों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी. नया काम करना या पुराने बिजनेस को फिर से शुरू करना इस दौरान हर उम्र के जातकों के लिए सही रहेगा. यदि आप तामसिक चीजों को खाने से बचेंगे तो पूरे महीने पेट सही रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ