Shukra-Shani Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्र और शनि ग्रह ने शुक्रवार 22 नवंबर, 2024 को शाम में 5 बजकर 22 मिनट पर एक दुर्लभ खगोलीय कोणीय स्थिति बनाई है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अच्छा माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शुक्र और शनि ग्रह ‘त्रिएकादश योग’ बना रहे हैं। यह योग तब बनता है, जब शुक्र और शनि ग्रह काल पुरुष कुंडली में एक-दूसरे से तीसरे और ग्यारहवें भाव में स्थित हैं। इस योग ज्योतिष भाषा में शुक्र और शनि ग्रह की लाभ दृष्टि भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस योग देश-दुनिया पर इसका दूरगामी और स्थायी असर होता है।
शुक्र-शनि के त्रिएकादश योग का राशियों पर असर
बता दें कि शुक्र और शनि के दूसरे के मित्र ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों के इस कोणीय योग को बेहद शुभ माना जाता है। इस योग के असर से शुक्र के प्रभाव से जहां जातक में भोग-विलास को बढ़ावा मिलेगा, वहीं शनि कठिन परिश्रम और अनुशासन से जीवन में संयम लाएंगे। परिणामस्वरूप, जीवन स्थिरता आएगा, सुख-शांति में वृद्धि होगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शुक्र-शनि के त्रिएकादश योग से 3 राशियों के जातक विशेष लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग इस योग के दौरान अधिक धैर्यवान और दृढ़निश्चयी महसूस करेंगे। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने को तैयार रहेंगे। मानसिक शांति और स्थिरता में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। नई नौकरी की तलाश में लगे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी और आय में भी वृद्धि होगी। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। लॉटरी, विरासत या किसी अन्य स्रोत से धन प्राप्त होने की संभावना है। जेब नोट से ठसाठस भरी रहेगी। जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मूल्यवान वस्तुएं खरीदने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। धर्म और कर्म के बीच संतुलन कायम होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोग शुक्र-शनि के त्रिएकादश योग के असर से अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक महसूस करेंगे। वे अपने रिश्तों को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और आपको नए जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। इससे आपके धन संकट दूर हो जाएंगे। वर्तमान में नौकर कर रहे लोगों की इनकम में शानदार वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। नए ग्राहकों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कोई पुरानी रकम वापस मिलने आकस्मिक धन प्राप्ति होगी। घर या गाड़ी खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा होगी। आप मानसिक रूप से शांत और प्रसन्न रहेंगे।
मकर राशि
शुक्र-शनि के त्रिएकादश योग और लाभ दृष्टि से मकर राशि के लोग अधिक दृढ़निश्चयी और लक्ष्य-उन्मुख महसूस करेंगे। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई नौकरी: नई नौकरी की तलाश में लगे लोगों अच्छी सैलरी की जॉब लग सकती है। व्यापार में विस्तार होने से लाभ में भी वृद्धि होगी। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन और लव लाइफ में सब सकारात्मक रहेगा। संबंधों में भी मजबूती आएगी। धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines